Header Ads

ads header

Breaking News

संभागीय मुख्यालयों पर जाकर समीक्षा करेंगे भाजपा के नए मुखिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह मैदानी हकीकत जानने के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों का दौरा करेंगे। यहीं समीक्षा बैठकें भी होंगी, जिनमें जिलाध्यक्षों द्वारा किए गए कामकाज का हिसाब लिया जाएगा। इसमें संगठन बूथ कमेटी से लेकर पन्ना प्रभारी की तैनाती की प्रगति के बारे में भी पूछताछ करेगा।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश के सभी संभागों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही संभाग के सभी जिलाध्यक्ष के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
पार्टी नेताओं के मुताबिक संगठन द्वारा सिंह की संभागीय बैठकों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिस पर जल्द ही अमल शुरू कर दिया जाएगा। पार्टी नेताओं की मानें तो लंबे समय से प्रदेश संगठन में बदलाव की खबरों के चलते सारा कामकाज प्रभावित है।
लगातार उपचुनाव फिर असमंजस के कारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार भी संभागीय मुख्यालयों में समीक्षा नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल साफ तौर पर कह गए थे कि बिना स्वागत सत्कार कराए नए मुखिया काम में जुट जाएं।

No comments