MGCGV- स्वच्छता के लिये ब्रांड एम्बेसडर का अनोखा नवाचार
- मनकों और स्पर्धा के साथ ग्रामोदय में प्रतियोगिता
- कृषि को प्रथम, कला को द्वितीय एवं विज्ञान संकाय को तीसरा स्थान मिला
चित्रकूट। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अन्तर्गत पवित्र भूमि चित्रकूट को स्वच्छता के क्षेत्र में नं0 एक बनाने के संकल्प से जुडे़ ब्रांड एम्बेसडर एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने स्वच्छता के लिये ग्रामोदय कैम्पस में एक अनोखा नवाचार किया है। इस नवाचार के अन्तर्गत विश्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने-2 संकायों को स्वच्छ रखने के अभियान में अनिवार्य रूप से भागीदारी बनाया गया था। यह भागीदारी स्वच्छता कार्यक्रम में केवल सहभागिता एवं उपस्थिति की दृष्टि से आवश्यक नहीं की गयी थी, बल्कि मानकों के अनुसार स्वच्छता के स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। इस प्रतियोगिता में विश्व विद्यालय के पांचों संकायों ने भाग लिया। मानकों के अन्तर्गत संकाय के बाहर की साफ-सफाई एवं कूड़े का समुचित निस्ताारण, शिक्षण कक्षों की व्यवस्था एवं सफाई, शिक्षक कक्षों एवं अन्य कक्षों की व्यवस्था एवं सफाई, शौचालय की सफाई एवं वाहन पार्किंग को सुनिश्चित किया गया था। मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक गतिविधि के 20 अंक निर्धारित किये गये थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 ललित कुमार सिंह केन्द्रीय मूल्यांकन अधीक्षक ने बताया इस हेतु विशेषज्ञ निर्णायकों की एक समिति गठित की गयी थी, जिसने अपनी मूल्यांकन आख्या ने कृषि संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय एवं विज्ञान संकाय को तृतीय स्थान मिला। कुलपति डॉ0 नरेश चन्द्र गौतम ने स्वच्छता संबन्धी इस विशेष उपलब्धि के फलस्वरूप् प्रथम स्थान पाने वाले कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ0 देव प्रभाकर राय, द्वितीय स्थान पाने वाले कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ0 रघुवंश वाजपेयी एवं तृतीय स्थान पाने वाले विज्ञान व पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो0 इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ0 शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव के संरक्षक कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम, चेयरमैन प्रो0 आई0पी0 त्रिपाठी, स्वच्छता प्रतियोगिता के संयोजक डॉ0 ललित कुमार सिंह की सक्रियता के कारण स्वच्छता के लिये विश्वविद्यालय में हुआ यह नवाचार पूरे प्रदेश के शिक्षा संस्थानों के लिये मार्गदर्शक बन सकेगा।



No comments