MGCGV के कृषि छात्र-छात्राओं द्वारा कृषि उन्नति मेला में भ्रमण
चित्रकूट, 20 मार्च, 2018। महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के कृषि संकाय के बी.एस.सी. कृषि पाठयक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पाठयक्रम समन्वयक डा. जे.के.गुप्ता के नेत्रृत्व में और कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम के निर्देशन पर कृषि विज्ञान केन्द्र मझगंवा का अकादमिक भ्रमण किया गया। डा. गुप्ता विश्वविद्यालय में वरिष्ठ एसोसियेट प्रोफेसर एवं सामान्य प्रशासन स्थापना के उपकुलसचिव भी है। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगंवा द्वारा आयोजित एक दिवसीय उन्नति मेला एवं कृषक अधिकार संरक्षण कार्यक्रम में सतना जिले के जागरूक किसानों का बडा समूह, कृषि विभाग के उच्च अधिकारी,उपनिदेशक कृषि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सतना सहित विविध कार्यक्रमों में कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कृषि उन्नति मेला, में भारत के उर्जावान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से कृषि के आयाम, विकास आगामी योजनाओं के रूपरेखा पर दिये गये उदबोधन का लाइव,आन लाइन प्रसारण किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों उपनिदेशक कृषि द्वारा दी गयी जानकारी से किसान एवं कृषि छात्र-छात्रायें लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य किसानों के आय बढाने, बीज एवं पौधे के किश्मों, पर्यावरण स्वच्छता, बीज बैंक एवं कृषि तकनीकी पार्कों की स्थापना इत्यादि पर चिंतन एवं उपयोगिता पर किसानों व छात्रों को अवगत कराना था। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के ऐसोसिएट प्रोफेसर डा. जे.के.गुप्ता ने अपने उदबोधन में मुख्यरूप से किसानों द्वारा उपज की सही कीमत प्राप्त करने,कृषि लागत कम करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य के निर्धारण, कृषि विपणन प्रणाली के विकास, सप्लाई चेन मेनेजमेंट,भण्डारण एवं वेयर हाउस प्रबंधन प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता प्रवर्धन,ई,मार्केटिंग जैसे ज्वलन्त विषयों पर प्रकाश डाला। कृषि के छात्र-छात्राओं ने रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियन्स रबि कार्यक्रम के अंर्तगत कृषि विज्ञान केन्द्र मझगंवा में संचालित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों, वर्मीकम्पोस्ट प्रक्षेत्र, मशरूम उत्पादन केन्द्र, डेयरी नर्सरी फार्म व अनुसंधान कार्यों का निकट से अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश द्वारा फार्म का भ्रमण कराया गया।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. वेद प्रकाश सिंह द्वारा आर्गेनिक एवं हर्बल कृषि सहित कृषि विज्ञान केन्द्र की महत्ता,उपयोगिता एवं भूमिका पर प्रकाश डाला तथा छात्रों द्वारा पूछें गये अनेक प्रश्नों, व समस्याओं का समाधान बताया। इस दौरान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डा. नेगी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कृषि उन्नति मेला की मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा सिंह अध्यक्ष,जिला पंचायत सतना रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक पाण्डेय जी, सचिव, दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट द्वारा किया गया।






No comments