वित्तमंत्री रखेंगे सरकार का सालभर का लेखा-जोखा, हंगामे के आसार
भोपाल।मध्य प्रदेश के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इसकी शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ होगी। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी समेत 9 लोगों को दी जाएगी श्रद्धांजलि। इस सूची में पहले दिवंगत फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम भी शामिल था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया है।
-इसके साथ ही बजट सत्र में प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया सालभर का आर्थिक लेखा-जोखा यानि आर्थिक रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें प्रदेश के विकास और उनके नतीजों पर चर्चा होगी।
-28 फरवरी यानि बुधवार को सत्ताधारी भाजपा सरकार का अंतिम बजट पेश किया जाएगा। इसमें युवाओं, महिलाओं और गरीब तबकों को लुभाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। इस बजट से लोगों को उम्मीदें भी काफी हैं।
-बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को मध्य प्रदेश के बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। इसमें राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं।
-इस दौरान किसानों की भावांतर योजना की चर्चा करने पर विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया था।
-राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।
-दूसरी तरफ विधानसभा की कार्यवाही का संचालन सुचारू रूप से हो, इसके लिए सोमवार की शाम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
-इधर, सीएम शिवराज सिंह ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें बजट के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बजट को लेकर महत्वपूर्ण प्लानिंग की जाएगी। बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।

No comments