Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय के छात्र तरुणेंद्र ने किया पत्रकारिता में नवाचार


  • पुस्तक लिखकर बताएंगे पत्रकारों का इतिहास


चित्रकूट। पत्राकारिता की शिक्षा हासिल करने के बाद अक्सर छात्र अखबारों व टीवी में नौकरी करने लगते हैं, लेकिन महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र ने नवाचार किया है। ग्रामोदय के लोक शिक्षा एवं जनसंचार विभाग के उदीयमान छात्र तरुणेंद्र चतुर्वेदी अपने अध्ययन के साथ साथ विकास पत्रकारिता के नवाचारों को चित्रित करती हुई पुस्तक लिखना प्रारंभ किया है। पत्रकारिता विषय से पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा (एम.जे.एम.सी.) हासिल कर रहे तरुणेंद्र 'द पॉवर ऑफ  जर्नलिस्ट' नाम के विशेष आलेख संग्रह को पुस्तक का रूप दे रहे हैं। इस रचनात्मक लेखन का क्षेत्र विंध्य और बुन्देलखण्ड के ऐतिहासिक भूभाग को चुना गया है। इस विशाल क्षेत्र के लगभग प्रत्येक जिले से सफल और दिशादर्शक पत्रकारों की सहर्ष सहमति प्राप्त कर उनके विशिष्ट व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली को आधार मानकर उनके योगदान को विद्यार्थी चतुर्वेदी ने रेखांकित किया है। सतना से बेदान्ती त्रिपाठी, रीवा से शालिक राम शर्मा, सीधी से बृजेश पाठक, सिंगरौली से गोपाल अवस्थी, पन्ना से अरुण सिंह, छतरपुर से राविन्द्र व्यास, टीकमगढ़ से नरेन्द्र अरजरिया, सागर से डॉ. रजनीश जैन, दमोह से सुनील गौतम को पत्रिका में स्थान मिला है। लेखक चतुर्वेदी अपने इस प्रयास से काफी उत्साहित है। उनका मानना है कि यह लेखन पत्रकारिता जगत के लिए सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कार्य होगा। उन्होंने बताया की उनका यह कार्य पत्रकारिता परास्नातक उपाधि की आंशिक प्रतिपूर्ति के रूप में लद्युशोध प्रबंध के रूप में प्रयोग किया जाना सम्भावित है। तरुण ने कुलपति नरेश चंद्र गौतक व लोक शिक्षा एवं जनसंचार विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार व्यास को विशेष धन्यवाद दिया है। तरुण ने बताया कि मुझे विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों से सीख मिलती है और जन संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ला हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

No comments