हड़ताल: आज से लाखों छात्र होंगे परेशान
-इंदौर में डीपीएस के प्राचार्य से मारपीट
-प्रशासन ने बैठक बुलाई थी, इसी दौरान हमला
भोपाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार से 2500 स्कूल बसें और 5 हजार वैन नहीं चलेंगी। हड़ताल में कॉलेज की बसें भी शामिल रहेंगी। हड़ताल के कारण 1 लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे। कॉलेज छात्र भी हड़ताल के कारण प्रभावित होंगे क्योंकि कॉलेज बसें भी नहीं चलेंगी। बस संचालकों की कुछ मांगों के चलते यह हड़ताल हो रही है। संचालकों का आरोप है कि कभी स्पीड गर्वनर तो कभी दूसरी कमियां बताकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई का धौंस दिया जाता है। जबकि शहर में चल रही अवैध बसों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अब ड्राइवर और कंडक्टरों के चरित्र प्रमाण पत्र की बात की जा रही है। परिवहन विभाग पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए स्कूल बस और वैन संचालकों ने बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
प्रशासन से बातचीत बेनतीजा रही
भोपाल एडीएम दिशा नागवंशी ने स्कूल बस और वैन संचालकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन हड़ताल को लेकर कोई रास्ता नहीं निकला। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपनी बच्चों के सुरक्षित स्कूल आने जाने की व्यवस्था करें। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भोपाल जिले के 631 स्कूलों में से सिर्फ 81 स्कूलों ने बसों की जानकारी जागरुक भोपाल पोर्टल पर डाली है।
No comments