Header Ads

ads header

Breaking News

दाल घोटाले में घिरी सरकार, किसानों के केस वापस लेगी


रायसेन।  रायसेन जिले में दाल घोटाले को सरकार रफा-दफा करने के मूड में हैं। रायसेन के 23 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी करने के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। वहीं, कृषि मंत्री मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने पूरे मामले की जांच का आदेश देते हुए कहा है कि किसानों पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं होगी। एफआईआर की बात सामने आने के बाद किसानों ने विरोध शुरू कर दिया था, जिसके चलते शिवराज सरकार काफी दबाव में थी। अब कृषि मंत्री कह रहे हैं कि पूरे मामले में रायसेन कलेक्टर दोबारा जांच करेंगे।
यह था घोटाला
नरसिंपुर में 17 करोड़ की दाल खरीदी घोटाला उजागर होने के बाद होशंगाबाद, श्योपुर और रायसेन में दाल खरीदी में बड़ा गोलामाल सामने आया था।  होशंगाबाद के पिपरिया में 818 टन दाल खरीदी, श्योपुर में 109 टन घटिया दाल की खरीदी, रायसेन में 633 क्विंटल दाल खरीदी में गड़बड़ी मिली थी।

सीहोर के किसानों से डरी सरकार
किसानों की मांगों को लेकर अपने ही जिले में घिरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में 18 साल से लटकी डैम परियोजना को अब डेढ़ महीने में पूरा किया जायेगा। सरकार सीहोर में डैम बनवाएगी।

No comments