Header Ads

ads header

Breaking News

सूदखोरी से परेशान युवक ने दी जान



भोपाल,। भोपाल में सूदखोरी के चलते आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में सूदखोरी से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ब्याज में ली गई राशि का चार गुना लौटा देने के बाद भी सूदखोर मृतक को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला पुराने शहर के छोला का है। यहां रहने वाले रोहित विश्वकर्मा ने जहर खा लिया।
सुसाइड नोट में मृतक रोहित ने तीन सूदखोर पंकज मालवीय, अंशुल गुप्ता और रघुवीर लोधी का लिखा है। रोहित ने तीनों सूदखोरों से 80 हजार रुपए 20 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। 

No comments