Header Ads

ads header

Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज ने गनमैन को मारा थप्पड़

shivaj singh chauhan slaped his gunman

- नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान उग्र हुए सीएम
- रोड शो के दौरान दो थप्पड़ मारने के बाद धक्का भी दिया
भोपाल। शांतिप्रिय माने जाने वाले मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग रूप सामने आया है। हमेशा शांत और सहज दिखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक उग्र हो गए और गनमैन की पीठ पर दो थप्पड़ जड़ दिये। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने गनमैन को धक्का भी दिया।  मुख्यमंत्री के इस स्वरूप को देखकर वहां मौजूद अफसर-अधिकारी भी हैरान रहे गए। मुख्यमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह घटना धार जिले की सरदारपुर नगर परिषद का है यहां पर मुख्यमंत्री रोड शो कर रहे थे। इस रोड शो के दौरान ब्लैक सूट पहने गनमैन बार-बार शिवराज से टकरा रहा था, इसी बात से नाराज होकर सीएम शिवराज अपना आपा खो बैठे और गनमैन को 2 थप्पड़ जड़ दिए और धक्का देकर दूर हटा दिया। स्थानीय लोग मुख्यमंत्री का वीडियो बना रहे थे इसी दौरान वह दृश्य भी कैद हो गया।  हालांकि अभी तक इस मामले में सीएम शिवराज या किसी नेता-अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विपक्ष जरुर इस वीडियो को लेकर चुटकी ले रहा है। 

No comments