Header Ads

ads header

Breaking News

चारों तरफ से घेरा, फिर घर में लगा दी आग, दो लोग जिंदा जले, ये था विवाद

भोपाल। सतना जिले में सभापुर थानाक्षेत्र के गांव रिमारी में विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। विवाद करने वाले दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। पहले राइस मिल संचालक की हत्या हुई, जिससे भड़के ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इसमें दो लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग से जलने वालों की संख्या तीन है तो पुलिस रात भर आग से फूंके हुए घर में तीसरे व्यक्ति को तलाशती रही।

जानकारी के अनुसार, पहले एक पक्ष ने हमला करते हुए लाठी डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वह राइस मिल का संचालक था। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा और घर में आग लगा दी। आग में जलने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है। मरने वालों के नाम राइस मिल संचालक मुनेंद्र मिश्रा और आग में जले अजहर और गोलू बताए जा रहे हैं।

जमीन के लिए हत्याएं
गांव में मुनेंद्र मिश्रा की राइस मिल से लगी हुई सरकारी जमीन पर पप्पू उर्फ एहसान खान का घर और दुकानें बनी हैं। इस पर कब्जे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद में मुनेंद्र मिश्रा की हत्या हो गई। स्थिति खराब होते देख आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। साथ मैहर से पुलिस बुलानी पड़ी।

ऐसे चला मौत का खेल
जमीन को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसी पप्पू उर्फ एहसान खान ने हमला कर राइस मिल संचालक मुनेंद्र मिश्रा पुत्र भुवनेश्वर मिश्रा की हत्या कर दी। वारदात के बाद भड़के मृतक के परिजनों ने आरोपी पप्पू को घेरा तो परिवार समेत घर के अंदर घुस गया। गुस्साई भीड़ ने घर और दुकानों और बाहर खड़े माल वाहन को आग लगा दी। घर में आग लगी तो पप्पू के परिजन पीछे के रास्ते से खेतों की तरफ भागे तो लोगों ने उन्हें वहां भी घेर लिया। इससे वह फिर से घर में घुस गए, जिससे आग की जद में आ गए।

No comments