कृषि के छात्र-छात्राओं का द्वारा IARI एवं ICAR का भ्रमण
चित्रकूट। महात्मागांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के ‘‘कृषि अर्थशास्त्र’’ इकाई के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम एवं तृतीय सत्र के छात्र-छात्राओं का भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (प्।त्प्), पूसा, नई दिल्ली, का अकादमिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम उपलब्धि भरा रहा। कृषि संकाय के ‘‘कृषि अर्थशास्त्र’’ पाठ्यक्रम के प्रथम एवं तृतीय सत्र के करीब बीस छात्र-छात्राओं के दल नेे तीन दिनों तक आई0सी0ए0आर0/आई0ए0आर0आई0 पूसा, के विभिन्न प्रकल्पों, संस्थानों एवं अनुसंधान केन्द्रों का भ्रमण किया। जिनमें छब्।च्ध्छप्।च्ए ।ज्प्ब् ब्मदजमत (सूचना एवं प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र), केन्द्रीय पुस्तकला अति महत्वपूर्ण थे। इन संस्थानों के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों कृषि अर्थशास्त्र के छात्र-छा़त्राओं का उत्कृष्ट मार्गदर्शन करते हुये उन्हे विषय से सम्बन्धित भविष्य की चुनौतियों एवं समाधानों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्ब्।त्ध्प्।त्प् के विशिष्ट वैज्ञानिकगणों जैसे डॉ0 प्रेमचन्द्र ;छप्।च्द्धए डॉ0 खम्बारे ;।ज्प्ब्द्धए डॉ0 कन्हैया सिंह व छ।ैब्ए के वैज्ञानिकगणों द्वारा विशेष सहयोग किया गया। अकादमिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि के छात्र-छात्राओं को ‘‘आउट साइड एक्सपोजर आफ द सब्जेक्ट’’ कराना देश के महत्वपूर्ण एवं शीर्ष संस्थानों द्वारा कृषि एवं कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में होने वाले उत्कृष्ट क्रिया कलापों का अध्ययन प्रधानमंत्री के विशिष्ट कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे कार्यक्रमों का अध्ययन तथा राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का अवलोकन कराना था।
कृषि संकाय के ऐसोसिएट प्रोफेसर एवं ‘‘कृषि अर्थशास्त्र’’ पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ0 जयन्त कुमार गुप्ता द्वारा समस्त कार्यक्रमों केा नेतृत्व एवं संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के नियोजन में मदद मिलेगी। डॉ0 जे0के0 गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान इण्डिया गेट, राष्ट्रपति भवन, पी0एम0ओ0, संसद भवन, गृह/विदेश एवं वित सहित रक्षा मंत्रालय, लाल किला को देखा और अपना ज्ञान वर्धन किया। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के लिये प्रेरणा प्रदान की जाती हे जिससे छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास हो सके।




No comments