Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय में डिजिटल इंडिया कार्यशाला सम्पन्न


चित्रकूट। आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता भवन में डिजिटल इण्डिया एवं कैशलेस अभियान विषय को लेकर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठान के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक प्रयासों के रूप में डिजिटल इण्डिया का योगदान आम जनों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित कर रहा है। वित्तीय पारदशर््िाता के क्षेत्र में कैशलेस अभियान से लोग तेजी के साथ जुड़ रहे हैं। इसके स्थायित्व के लिये एैसी कार्यशालाओं का विशेष महत्व होता है। इस कार्यक्रम के लिये ग्रामोदय विश्वविद्यालय को चुनने के लिये मैप आई0टी0 भोपाल का कुलपति प्रो0 गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मैप आई0 टी0 के विशेषज्ञ शिवम् त्रिपाठी एवं विनय कुमार पाण्डेय ने सम्पन्न तकनीकी सत्रों में डिजिटल इण्डिया की संकल्पना एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुये कैशलेस गतिविधियों से जुडे़ हुये अनेक व्यवहारिक उदाहरण प्रस्तुत किये। सहभागी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिये कैशलेस ट्रांजक्शन का प्रयोग करके दिखाया गया तथा इस कार्य में बरती जाने वाली सावधानियों को भी परिलक्षित किया गया। विशेषज्ञगणों द्वारा कैशलेस गतिविधियों के लिये आवश्यक सर्तकता एवं सुझाव को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक डॉ0 शशिकान्त त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं जिओ इन्फारमेटिक सिस्टम एक्सपर्ट न डिजिटल इण्डिया एवं कैशलेस अभियान के सैद्धान्तिक पक्षों को प्रस्तुत करते हुये व्यवहारिक सरलता के अनेक टिप्स दिये। इस विशिष्ट कार्यशाला में कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ0 आंजनेय पाण्डेय, निदेशक शोध निदेशालय डॉ0 रमेश चन्द्र त्रिपाठी, निदेशक सामुदायिक महाविद्यालय योजना मध्यप्रदेश डॉ0 भरत मिश्रा सहायक जनसूचना अधिकारी, डॉ0 प्रसन्न पाटकर, मूर्तिकला विशेषज्ञ डॉ0 राकेश आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान सहभागी छात्र-छात्राओं को डिजिटल इण्डिया के अन्तर्गत कैशलेस अभियान को समर्पित पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच पृथक-2 समूहों द्वारा अपनी-2 कला प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता समूह को शील्ड प्रदान की गयी तथा अन्य समूहों को सान्त्वना प्रमाण पत्र देते हुये उनकी कला केे प्रति त्वरित समझ और प्रस्तुतियों को सराहा गया। कार्यक्रम का समापन कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी चित्रकूट अचिन्त्य कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक डॉ0 शशिकांत त्रिपाठी ने किया।
समाचार दो
ग्रामोदय वि0 वि0 में आज स्वच्छता ऐप डाउनलोड होगा
नगर परिषद चित्रकूट के तत्वाधान में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय परिसर में 30 दिसम्बर 2017 को शासन द्वारा सृजित स्वच्छता एप्लीकेशन डाउनलोड किया जायेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओ0पी0 भदौरिया के अनुसार प्रातः 11 बजे कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने के लिये सादर आमंत्रित किया गया है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कला, विज्ञान, अभियांत्रिकी, कृषि एवं प्रबन्धन संकाय के अधिष्ठाताओं को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ आयोजन में सम्मिलित होने का आश्वासन कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार द्वारा दिया गया है। विश्व विद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आयोजन में भागीदारी के लिये अनुरोध किया गया है।

No comments