Header Ads

ads header

Breaking News

नरोत्तम मिश्रा ने शाह के साथ की सभा


-गुजरात के मंगरोल की जनसभा में अमित शाह व मप्र के जनसंपर्क मंत्री रहे साथ

मंगरोल, ईएमएस। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साथ में जनसभा की। दोनों नेता गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के मंगरोल विधानसभा में पहुंचे। शाह ने देश के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। गौरतलब है कि सौराष्ट्र अंचल के 26 विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार और संगठन संबंधी दायित्व डॉ. नरोत्तम मिश्र को सौंपा गया है। गुजरात में कुल 182 सीट के लिए विधानसभा निर्वाचन हो रहा है। प्रथम चरण में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होना है। परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे।
फोटो- मंदिर में अमित शाह के साथ पूजा-अर्चना करते नरोत्तम मिश्रा।

No comments