Header Ads

ads header

Breaking News

भाजपा ने पूर्व मंत्री, सांसद समेत 24 को पार्टी से निकाला


अहमदाबाद (ईएमएस)। विधानसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत कर बतौर निर्दलीय उम्मीदवारी करनेवाले भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों समेत 24 कार्यकर्ताओं से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजपा ने बताया कि जिन 24 नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय या अन्य पार्टी के ओर से नामांकन किया था, उन्हें उम्मीदवारी वापस लेने के समझाया गया था, जिसमें कुछ लोग मान गए और कई अपनी जिद पर अड़े रहे। अपनी जिद पर अड़े रहनेवाले 24 नेता और कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद कानजी पटेल के अलावा उनके पुत्र ने चीखली और गणदेवी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन किया है। कपड़वंज सीट से निर्दलीय उम्मीदवारी करनेवाले बिमल शाह राज्य के पूर्व मंत्री हैं। कमाभाई राठौड़ भाजपा की साणंद सीट के पूर्व विधायक हैं, जबकि पूर्व सांसद भूपेन्द्रसिंह सोलंकी लूणावाडा सीट से निर्दलीय चुनाव लड रहे हैं7 इसी प्रकार पूर्व विधायक बाबूभाई भाभोर लीमखेडा सीट से भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

No comments