Header Ads

ads header

Breaking News

जबलपुर के डॉ. शेखर बघेल को उतकृष्ट वैज्ञानिक अवॉर्ड

जबलपुर। जबलपुर के एक कृषि वैज्ञानिक ने शहर का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं ग्रामीण विकास सोसायटी आगरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बघेल ने नवाचार की प्रक्रिया समझाई। यह संगोष्ठी स्थायी और पोषणयुक्त खाद्य उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर आयोजित की गई थी।  इसमें मृदा विज्ञान विभाग के अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली की राष्ट्रीय परियोजना मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना में कार्यरत मृदा वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा मृदा विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा एवं विस्तार के क्षेत्र में किये गये कार्यों हेतु राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठि में सम्मानित किया गया। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय सिंह तोमर, ग्रामीण विकास सोसायटी, आगरा के अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह एवं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सह संबंध परियोजना के परियोजना समन्वयक डॉ. प्रदीप डे, भारतीय मृदा अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

No comments