कबीर महोत्सव में शामिल हुए राष्ट्रपति कोविंद, ऐसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
भोपाल। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति कोविंद प्रवास के दौरान राजधानी सहित अन्य स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
-राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे भोपाल पहुंचे।
-एयरपोर्ट से सीधे वे लाल परेड मैदान पहुंचकर सद्गुरु कबीर प्रकटोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
-राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के मुताबिक, वह जीटीबी कॉम्पलेक्स पहुंचकर रानी झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
-राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के मुताबिक, वह जीटीबी कॉम्पलेक्स पहुंचकर रानी झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
-इसके बाद वे राजभवन पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में राज्यपाल ओपी.कोहली रात्रिभोज देंगे।
-राष्ट्रपति शनिवार सुबह रायपुर और फिर वहां से अमरकंटक के आईजीएनटीयू हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वे नर्मदा मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे।
-राष्ट्रपति नर्मदा मंदिर में दर्शन के बाद इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
-राष्ट्रपति शनिवार दोपहर 2.15 बजे अमरकंटक से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वह नई दिल्ली लौट जाएंगे।
-राष्ट्रपति शनिवार दोपहर 2.15 बजे अमरकंटक से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वह नई दिल्ली लौट जाएंगे।

No comments