Header Ads

ads header

Breaking News

विधानसभा में मुनमुन बोले- पेंच काम में तेजी लाएं, ताकि किसानों को पानी मिल सके

munmun rai mla seoni


  • शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं


विधानसभा से दीपक राय की रिपोर्ट...
भोपाल। सिवनी से निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी की मांग उठाई। मुनमुन ने शून्यकाल के दौरान कहा- पेंच व्यपवर्तन योजना के तहत नहर के निर्माण में देरी की जा रही है, इससे सिवनी के किसानों को सिंचाई हेतु पानी नहीं मिल पा रहा। जहां नहर बन चुकी है वहां भी पानी भेजने में देरी की गई। जबकि हमारे जिले का पानी पड़ोसी जिले के मंत्री जी ले जाते हैं। मुनमुन का इशारा मंत्री गौरीशंकर बिसेन की तरफ था। गौरतलब है कि सिवनी जिले के भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का अधिकांश पानी का लाभ बालाघाट को मिलता है।


केवलारी विधायक रजनीश सिंह की मांग
सिवनी जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाये

सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा- सिवनी जिले में इस बार बहुत कम बारिश हुई है। प्रदेश के कई जिले सूखाग्रस्त घोषित हो चुके हैं, लेकिन सिवनी का नाम उसमें नहीं है, जबकि वर्तमान में किसानों के समक्ष रबि की फसल सिंचाई हेतु पानी नहीं है। ऐसे में पेंच नहर का पूर्ण निर्माण जल्द कराया जाये ताकि किसानों को राहत मिले।


बारासिवनी और बालाघाट में की राशि में अंतर क्यों?
आवाज आई- बालाघाट में भाऊ है, बारासिवनी में आप हैं

बारासिवनी से भाजपा विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल ने प्रश्न किया कि विद्युत कंपनी द्वारा अधोसंरचना शुल्क बालाघाट से अलग क्यों है? जवाब देते हुए पारस जैन ने कहा - निर्धारित दर पर ही कनेक्शन दिया जाता है। उत्तर से असंतुष्ट निर्मल ने कहा- बालाघाट में लोगों को ज्यादा फायदा मिलता है। इस पर सदन में कुछ सदस्यों की आवाज आई- बालाघाट में भाऊ रहते हैं और आप बारासिवनी में। गौरतलब है कि बालाघाट कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का क्षेत्र है।

लांजी विधायक हिना कांवरे की मांग
अजा, अजजा छात्र-छात्राओं को योजनाओं का लाभ मिले

लांजी से कांग्रेस विधायक हिना कांवरे ने शून्य काल के दौरान अजा, अजजा छात्रों की मांग उठाई। कांवरे ने कहा- छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है। वे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व मुख्यमंत्री मेधावी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐेसे में उनकी समस्या दूर की जाये। इस पर जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा- जहां समस्या आ रही है उसे दूर किया जायेगा। लीड कॉलेज में समाधान शिविर आयोजित करेंगे।

No comments