रेप में टॉप पर मध्य प्रदेश, एक साल में 4,882 रेप हुए
- 12.5 प्रतिशत बढ़े रेप के मामले
- 38 हजार 947 मामले हुए रेप के देशभर में
दीपक राय, भोपाल।
बालिका जन्म, सशक्तिकरण, लाडली लक्ष्मी,लाडो योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शौर्य दल जैसी कई योजनाएं संचालित करने वाली मध्य प्रदेश सरकार के दामन एक और दाग लगा है। गुुरुवार को जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2016 की ताजा रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश को फिर शर्मशार कर दिया है। राज्य में औसतन हर रोज 13 युवतियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। यह संख्या देश में सबसे ज्यादा है। देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साल में दुष्कर्म की 38,947 वारदातें हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा वारदातें 4,882 मध्य प्रदेश में दर्ज की गईं। इस लिहाज से राज्य में औसतन हर रोज 13 महिलाएं दुष्कर्म हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश इस मामले में दूसरे नंबर पर है, यहां पर 4,816 दुष्कर्म हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 4,189 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'भारत में अपराध-2016' नाम से यह रिपोर्ट जारी की।
टॉप 5 पर भाजपा शासित राज्य
दलितों के खिलाफ अपराध वाले राज्यों में टॉप 5 में भाजपा या भाजपा सहयोगियों की सरकार है। इस मामले में भी मप्र नंबर एक है। प्रति लाख के आंकड़ों के अनुसार 2014 मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध के 3294 मामले दर्ज हुए, जो 2015 में 3546 और 2016 में 4922 तक पहुंच गए। पिछले साल में राज्य के आंकड़ों में 12.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मप्र के बाद राजस्थान, गोवा, बिहार फिर गुजरात का नंबर है।
यह खुशखबरी भी
03 सालों में हत्या, दंगों, लूटपाट, डकैती के मामले घटे
बाल अपराधों में तीसरा नंबर
बाल अपराधों में भी मध्य प्रदेश देश भर में तीसरे स्थान पर है। देश भर में अपहरण और फिरौती के कुल 54 हजार 723 मामले सामने आए हैं। इनमें मध्य प्रदेश में 6 हजार 16 मामले दर्ज किए गए।
पॉस्को: तीसरे नंबर पर
बच्चों से यौन अपराध प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स एक्ट, 2012 (पॉस्कों) के अंतर्गत देश भर में कुल 36 हजार 22 मामले दर्ज हुए। इनमें भी मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

No comments