Header Ads

ads header

Breaking News

मध्य प्रदेश के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार सुबह 8 बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई।

मध्य प्रदेश के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार सुबह 8 बजे से छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान छात्र बड़ी संख्या में अपने कक्षा प्रतिनिधि के लिए वोटिंग करने मौके पर पहुंचे। इसके बाद चुने गए कक्षा प्रतिनिधियों ने कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों के लिए वोटिंग की। भोपाल के एमवीएम कॉलेज में कुछ छात्र अपनी प्रतिनिधियों के लिए नारेबाजी करते भी नजर आए, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस ने कैंपस से बाहर निकाल दिया।
-मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। इन चुनावों में जीत के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जोर लगाए हुए हैं। गौरतलब है कि बीती रात कई स्थानों पर चुनावों को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
-आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया सोमवार ही पूरी हो जाएगी। पहले चरण में कक्षा प्रतिनिधि का निर्वाचन होगा और उसके बाद शाम तक पदाधिकारियों के लिए मतदान के साथ नतीजे भी आ जाएंगे।

-राज्य के कई हिस्सों में छात्रसंघ के चुनाव से पहले ही रविवार की रात को हंगामे का दौर चलता रहा। भोपाल के मुंशी प्रेमचंद्र छात्रावास से तीन छात्रों को भी कुछ छात्र अगवा कर ले गए। देर रात को तीनों छात्रों को पुलिस ने खोज निकाला।
-बड़वानी में आदिवासी छात्र संगठन ने महाविद्यालय का चुनाव रद्द करने की मांग की है। उनका प्रदर्शन जारी है। जबलपुर के जीएस महाविद्यालय के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। अधिकांश कॉलेजों में गहमा-गहमी है, क्योंकि लगभग छह वर्ष बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। अधिकांश हिस्सों में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
-एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव निष्पक्ष न कराने वाले अधिकारियों का मुंह काला किया जाएगा।
-वहीं, एबीवीपी की छात्र नेता माला ठाकुर का कहना है कि महाविद्यालयों में एबीवीपी के पक्ष में माहौल है। उनका संगठन महिला, छात्रा सुरक्षा और उनको सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है।
-छात्रसंघ के चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही महाविद्यालय पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र होने
-प्रदेशभर में 457 सरकारी कॉलेज और 76 अनुदान प्राप्त अशासकीय कॉलेजों में चुनाव हो रहे हैं। छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बीच है। इसके अलावा कुछ कॉलेजों में निर्दलीय छात्र भी चुनाव मैदान में हैं।

No comments