Header Ads

ads header

Breaking News

अब किस मंत्री के पास कौन सा मंत्रालय, एक नजर में पढ़ें...



  • मोदी कैबिनेट विस्तार : निर्मला, पीयूष, धर्मेंद्र, नकवी, को मिला प्रमोशन, 4 ने कैबिनेट और 9 ने राज्यमंत्री ने ली शपथ
  • निर्मला रक्षा, गोयल संभालेंगे रेल

दीपक राय, भोपाल।  नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट में रविवार को तीसरा बड़ा विस्तार हुआ। 4 लोगों ने कैबिनेट और 9 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, जिनमें से चार पूर्व नौकरशाह हैं। निर्मला सीतारमण को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय मिला। रेल मंत्री से इस्तीफा देने वाले सुरेश प्रभु वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं। वित्त मंत्रालय अरुण जेटली के पास ही रहेगा। नितीन गडकरी को गंगा स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है। इस मंत्रालय को संभाल रही उमा भारती को पेयजल मंत्रालय सौंपा गया है। इसी के साथ ही नये चेहरों में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम शामिल हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ
4 कैबिनेट मंत्री

नाम पद सीट
निर्मला सीतारमण रक्षा सांसद, राज्यसभा, कर्नाटक
पीयूष गोयल रेल सांसद, राज्यसभा, महाराष्ट्र
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक कार्य राज्यसभा, उत्तर प्रदेश
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम, कौशल विकास राज्यसभा, ओडीशा

इनका मंत्रालय बदला
सुरेश प्रभु वाणिज्य मंत्रालय
स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
नितिन गडकरी जल संसाधन मंत्रालय
उमा भारती पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय


9 राज्यमंत्री
नाम पद
शिव प्रताप शुक्ला वित्त
अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

वीरेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास
अनंत हेगड़े कौशल विकास राज्यमंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
सत्यपाल सिंह मानव संसाधन विकास

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री
अल्फ़ोंस कन्ननथनम पर्यटन मंत्रालय
राजकुमार सिंह ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय



कैबिनेट मंत्रियों की सूची
नाम पद
नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री एवं प्रभारी, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन, परमाणु उर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग एवं सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न किए गए हों।
1. राजनाथ सिंह गृह मंत्री
2. सुषमा स्वराज विदेश मंत्री
3. अरुण जेटली वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री
4. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, जहाजरानी मंत्री एवं जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री
5. सुरेश प्रभु वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
6. डी.वी. सदानंद गौडा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री
7. उमा भारती पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री
8. रामविलास पासवान उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री
9. मेनका संजय गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्री
10. अनंत कुमार रसायन एवं उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री
11. रविशंकर प्रसाद कानून एवं न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
12. जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कृयाण मंत्री
13. अशोक गजपति राजू पूसापति नागरिक विमानन मंत्री
14. अनंत गीते भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री
15. हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
16. नरेन्द्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्री, पंजायती राज मंत्री एवं खान मंत्री
17. चौधरी बीरेन्द्र सिंह इस्पात मंत्री
18. जुआल ओराम जनजातीय कार्य मंत्री
19. राधा मोहन सिंह कृषि एवं किसान कृयाण मंत्री
20. थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
21. स्मृति जुबिन ईरानी कपड़ा मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री
22. डॉ. हर्षवर्धन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भू-विज्ञान मंत्री एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
23. प्रकाश जावडेकर मानव संसाधन विकास मंत्री
24. धमेन्द्र प्रधान पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
25. पीयूष गोयल रेल मंत्री एवं कोयला मंत्री
26. निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री
27. मुख्तार अब्बास नक्वी अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची 
1. राव इंद्रजीत सिंह योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री
2. संतोष कुमार गंगवार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. श्रीपद येसो नाईक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी (आयुष)
4. डॉ. जितेन्द्र सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु उर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
5. डॉ. महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. गिरिराज सिंह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
7. मनोज सिन्हा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री
8. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री
9. राजकुमार सिंह बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
10. हरदीप सिंह पुरी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
11. अलफोंस कनन्नथानम पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं इलेक्ट्रॉनिकस सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों की सूची 

1. विजय गोयल संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री
2. राधाकृष्णन पी वित्त राज्य मंत्री एवं जहाजरानी राज्य मंत्री
3. एस.एस. आहुवालिया पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री
4. रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. विष्णु देव साइ इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. राम कृपाल यादव ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. हंसराज गंगाराम अहीर गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. हरीभाई पार्थीभाई चौधरी खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. राजेन गोहेन रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत) विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. पुरुषोतम रुपाला कृषि एवं किसान कृयाण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. कृष्णपाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. जसवंत सिंह सुमन भाई भाभोर जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. शिव प्रताप शुक्ला वित मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कृयाण मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. सुदर्शन भगत जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. उपेन्द्र कुशवाहा मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. किरेन रिजिजु गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. डॉ. विरेन्द्र कुमार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. अनन्त कुमार हेगडे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. एम जे. अकबर विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. साध्वी निरंजन ज्योति खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. वाई एस चौधरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और भू विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. जंयत सिन्हा नागरिक विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. बाबुल सुप्रियो भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. विजय सांपला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. अर्जुन राम मेघवाल संसदीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय टम्टा कपडा मंत्रालय मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. कृष्णा राज कृषि एवं किसान कृयाण मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. मनसुख एल. मांडविया सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कृयाण मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. सी आर चौधरी उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाजिण्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. पी पी चौधरी कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कार्पोरेट मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. डॉ. सुभाष रामराव भामरे रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. गजेन्द्र सिंह शेखावत कृषि एवं किसान कृयाण मंत्रालय राज्य मंत्री
37. डॉ. सत्यपाल सिंह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री


एक नजर में खबर
  • -केरल, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश को मिला स्थान
  • -मिशन 2019 को ध्यान में रखकर किया गया विस्तार
  • -हाल ही में एनडीए में शामिल हुए जद (यू) और महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी शिवसेना से नहीं बनाए गए मंत्री
  • - अल्फोस कन्ननथानम, संसद नहीं हैं। पूर्व आईएएस, केरल केडर से पूर्व आईएएस अधिकारी डीडीए के चैयरमैन रहते हुए 15 हजार इमारतें गिराई थीं
  • -सत्यपाल सिंह, बागपत, उत्तर प्रदेश से सांसद हैं, पूर्व आईपीएस मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं
  • -हरदीप सिंह पुरी, संसद नहीं हैं, पूर्व आईएफएस अधिकारी रह चुके हैं
  • राजकुमार सिंह, आरा, बिहार, पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। रथयात्रा रोककर आडवाणी को गिरफ़्तार किया था 

No comments