Header Ads

ads header

Breaking News

सफल हुई है नोटबन्दी...1 करोड़ से ज्यादा कीमत की 14 हजार संपत्ति पर सरकार की नजर

Add caption

दीपक राय, भोपाल।  नोटबंदी की सफलता और असफलता को लेकर छिड़ी बहस के दौरान मोदी सरकार का एक और निर्णय लोगों को खतरे में डाल रहा है। मोदी की नजर काली प्रॉपर्टी रखने वालों पर है। नोटबंदी के बाद संदिग्ध तरीके से हुए लेनदेन के बाद आयकर विभाग ने यह तथ्य जुटाए हैं। विभाग ने 14 हजार संपत्तियों का पता लगाया है। यह सभी सपंत्तियां 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हैं। इनके मालिकों ने आजतक आयकर फाइल नहीं की। आयकर अफसर इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह संपत्तियां कैसे खरीदी गई हैं। इनके मालिकों के आय का जरिया क्या था। विभाग को शक है कि यह संपत्तियां कालेधन से खरीदी गई हैं। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में बताया है कि नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों की जानकारी मिली है कि 14,000 ऐसी संपत्तियों की पहचान की है जिनके मालिकों ने आयकर दाखिल नहीं किया। सबसे खास बात यह है कि इन संपत्तियों की अलग-अलग कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

एक नजर में खास खबर

  • 13.33 लाख बैंक खातों में लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग ने पूछी
  • 9.72 लाख खाताधारकों ने विभाग को जवाब दिया
  •  13.33 लाख खातों में करीब 2.89 लाख करोड़ रुपये जमा हुए
  • आयकर विभाग ने के जब्ती अभियान में 106 प्रतिशत वृद्धि हुई
  • जब्त की गई रकम 712 करोड़ रुपए से बढ़कर 1469 करोड़  हुई
  •  नोटबंदी के बाद अघोषित आय में 38 प्रतिशत इजाफा हुआ, यह खुद लोगों ने सवीकार किया है
  •  अघोषित आय 11,226 करोड़ रुपए से बढ़ कर 15,496 करोड़ रुपए हुई
  •  5 अगस्त 2017 तक 2.79 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया
  •  पिछले साल इसी दौरान 2.22 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रिटर्न फाइल किया था
  • ऑनलाईन रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में 57 लाख बढ़ी, यह 25.3प्रतिशत काइ इजाफा है 
  •  30 जून 2017 तक टैक्स बेस में 1.26 करोड़ नए करदाता जुड़े


नोटबंदी : भारतीय रिजर्व बैंक ने पहली बार जारी किया आधिकारिक आंकड़ा

  • 1.3 फीसदी पुराने नोट नहीं हुए जमा
  • 98.7 प्रतिशत मुद्रा जमा
  • 15.44 लाख करोड़ रुपये बैंकों में हुआ जमा
  • 1.3 प्रतिशत मुद्रा कालाधन
  • 8900 करोड़ रुपये नहीं हुए जमा
  • 7,965 करोड़ रुपये खर्च हुए नोट छापने में


इतने नकली नोट मिले

  • 201617 के वित्त वर्ष में 7,62,072 जाली नोट मिले, 2,56,324 नोट 1000 रुपए के,  317,567 नोट 500 रुपए के थे
  •  नोटबंदी के बाद आए नए नोट भी नकली बने, इनमें से 500 रुपए के 199 नोट और 2000 के 638 नोट भी नकली मिले


 एक नजर में खबर

  • 1000 रुपए के 632.6 करोड़ नोटों में से 8.9 करोड़ रुपए जमा नहीं हुए
  •  7,965 करोड़ रुपए लगी छपाई की लागत, पिछले साल से दोगुना
  • 2016 में नोट छपाई पर 3,421 करोड़ रुपए खर्च हुए थे
  • 2017 में नोटों की सप्लाई 37 फीसदी तक बढ़ गई


नोटबंदी के पहले 

  • 15.4 लाख करोड़ रुपए की के 500 और 1000 की मुद्रा थी चलन में
  • 44 प्रतिशत मुद्रा 1000 रुपए की
  • 56प्रतिशत मुद्रा 500 रुपए की शक्ल में थी
  • 1000 के 670 करोड़ नोट चलन में थे। यह राशि 6.70 लाख करोड़ रुपए है


No comments