महिला शक्ति से भरा मोदी मंत्रिमंडल
![]() |
| women minister in narendra modi cabinet |
दीपक राय, भोपाल। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट में रविवार को तीसरा बड़ा विस्तार हुआ। 4 लोगों ने कैबिनेट और 9 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, जिनमें से चार पूर्व नौकरशाह हैं। निर्मला सीतारमण को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय मिला। रेल मंत्री से इस्तीफा देने वाले सुरेश प्रभु वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं। वित्त मंत्रालय अरुण जेटली के पास ही रहेगा। नितीन गडकरी को गंगा स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है। इस मंत्रालय को संभाल रही उमा भारती को पेयजल मंत्रालय सौंपा गया है। इसी के साथ ही नये चेहरों में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम शामिल हैं।
महिला शक्ति यहां भी दिखी
मोदी के मंत्रिमंडल में अब कुल 8 महिला मंत्री हैं। सुषमा स्वराज, विदेश मंत्री। निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री। स्मृति ईरानी, कपड़ा मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री। उमा भारती, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री। मेनका गांधी, महिला एवं बाल विकास मंत्री। अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कृयाण मंत्रालय में राज्य मंत्री। हरसिमरत कौर बादल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

No comments