Header Ads

ads header

Breaking News

सरदार सरोवर प्रभावितों का विस्थापन तेजी से जारी

shivraj singh chauhan

-अलीराजपुर-खरगोन के सभी प्रभावित गांव कराए गए खाली
-मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज पर सरकार 900 करोड़ व्यय करेगी 
-पुनर्वास स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था

भोपाल । सरदार सरोवर प्रभावित बड़वानी, धार, अलीराजपुर और खरगोन क्षेत्र से तेजी से विस्थापन जारी है। अलीराजपुर जिले के प्रभावित 26 और खरगोन जिले के प्रभावित 10 ग्रामों से प्रभावित परिवारों का शत-प्रतिशत विस्थापन हो गया है। यह जानकारी देते हुए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रजनीश वैश ने बताया कि डूब और विस्थापन के बारे में कतिपय तत्वों द्वारा जन-सामान्य को भ्रमित किया जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि प्रभावित ग्रामों की संख्या 192 और प्रभावित परिवारों की संख्या 36 हजार है जो पूर्णत: असत्य है। वास्तविकता यह है कि धार, बड़वानी, अलीराजपुर और खरगोन जिले के कुल 178 ग्राम आंशिक डूब के प्रभाव में है। इनमें से धार के 77, बड़वानी के 65, अलीराजपुर के 26 तथा खरगोन के 10 ग्राम है। इन ग्रामों में प्रभावित परिवारों की संख्या 23 हजार 614 है। इनमें से 5551 परिवार गुजरात में बस गए हैं। शेष 18 हजार 63 परिवारों में से 12 हजार 577 परिवार अब तक विस्थापित हो चुके हैं।
वर्तमान में धार जिले के 37 और बड़वानी जिले के 34 गाँवों में 7010 परिवारों का विस्थापन आज की स्थिति में शेष है। वैश ने बताया कि सरदार सरोवर बाँध का भराव निर्धारित विभिन्न चरणों में होगा।
ज्ञात हो कि विस्थापित होने वाले प्रत्येक परिवार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 लाख 80 हजार रूपये का पैकेज स्वीकृत किया है। जिन परिवारों के पास अपने मकान नहीं है, उनके लिए पुनर्वास स्थलों पर अस्थाई मकान की व्यवस्था की गई है। विस्थापन के लिए शेष बचे परिवारों में से 2014 परिवारों के पास पूर्व से ही मकान है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पैकेज पर प्रदेश सरकार 900 करोड़ रूपये का व्यय वहन करेगी।

सरदार सरोवर से बड़वानी जिले में विस्थापित होने वाले 2392 परिवारों के लिये

50 अस्थाई शेड बने राहत
डूब क्षेत्र में रहने वाले ऐसे परिवार, जिन्होंने किसी कारणवश पुनर्वास स्थलों पर मकान नहीं बनाये हैं, उनके लिये 50 अस्थाई शेड का निर्माण करवाया गया है, जहां 1000 परिवार तात्कालिक रूप से निवास कर सकेंगे।

वचन पत्र भराकर 80 हजार की सहायता
धार की कुक्षी एवं मनावर तहसील के 752 परिवारों ने सरदार सरोवर पैकेज योजना के अंतर्गत वचन-पत्र भरकर 80 हजार रुपये का लाभ लिया है। मनावर तहसील के 392 परिवारों को 3 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपये तथा कुक्षी तहसील के 360 परिवारों को 2 करोड़ 88 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।  नगरीय निकायों के फायर ब्रिगेड को चालक एवं फायर स्टॉफ सहित तत्काल प्रभाव से पुनर्वास केन्द्रों पर मुहैया कराया गया है।

यह है सरकारी व्यवस्था
-39 पुनर्वास केन्द्र
-50 अस्थाई पुनर्वास शेड
-पुनर्वास केन्द्रों पर बिजली, सड़क, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं
-115 हेण्ड-पंप
-81 पॉवर पम्प के से दिया जा रहा पानी
-आंतरिक सड़कों का बिछाया जाल
-171 शासकीय भवनों की मरम्मत एवं रंग-रोगन
-49 सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र
-158 चिकित्सा अधिकारियों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी
- 24 घंटे सेवाएं देंगे यह कर्मचारी
-धार के 17 पुनर्वास स्थलों पर 30 जून, 2017 तक 101.35 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण। यह कार्य लगातार जारी है।
-धार की दोनों तहसील में विद्युत व्यवस्था के लिये 221 ट्रांसफार्मर लगाये जा चुके हैं। शेष कार्य तीव्र गति से किये जा रहे हैं। पुनर्वास स्थलों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिये ट्रांसफार्मर एवं इलेक्ट्रिक पोल लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

No comments