Header Ads

ads header

Breaking News

सफलता के लिए समयबद्धता और मानसिक तैयारी बेहद जरूरी : कौटिल्य एकेडमी


-छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए सेमीनार में दिए टिप्स
koutilya academy seminar

भोपाल, दीपक राय। कोई भी तैयारी हो, समय का सबसे अधिक महत्व होता है। परीक्षा की तैयारी के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए, तभी सफलता हासिल होती है। सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं तय की जानी चाहिए इसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए जी-जोर लगा देना चहिए। प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अनुशासन भी बहुत जरूरी है। यह बातें 2016 के आईएसएस  राहुल धोटे ने कहीं। वे सिविल सर्विस में भविष्य बनाने यूपीएससी व पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा उप-पुलिस अधीक्षक (डी.एस.पी.) के पद पर चयनित निशा बांगरे ने ने छात्रों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने पर 100 फीसदी सफलता मिलना तय है।

सेमिनार में दिनेश सिंह, आकाश बघेल, राहुल रंगारे ने भी छात्र-छात्राओं के तैयारी के टिप्स दिए। सिविल सर्विस की तैयारी व उचित मार्गदर्शन देने के लिए यह आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए नि: शुल्क रखा गया था। इसका आयोजन कौटिल्य एकेडमी, भोपाल शाखा ने किया था। इस नि: शुल्क सेमीनार का लाभ उठाने भोपाल के साथ-साथ विदिशा, रायसेन व सीहोर जिले के छात्र-छात्राएं व अभिभावक भी पहुंचे।


No comments