Header Ads

ads header

Breaking News

मेधा पाटकर को जबरन किया गिरफ्तार


- लाठीचार्ज में 8 से 10 लोग घायल, आंदोलन स्थल पर भारी तनाव
- पुलिस मेधा पाटकर को अज्ञात स्थान पर लेकर गई 

हेमंत गर्ग, धार/बड़वानी। नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर को अनशन के 12वें दिन पुलिस ने घटनास्थल से अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रशासन उन्हें गुप्त स्थान पर ले गया है। अनशन के 12 वें दिन अनशनकारी मेधा पाटकर का स्वास्थ्य काफी गिर गया था। मेधा की गिरफ्तारी के समय कलेक्टर और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही पुलिस आंदोलन स्थल से मेधा पाटकर को उठाकर एम्बुलेंस में अपने साथ ले जाने लगे, तुरंत ही आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए विरोध करने लगे। इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिससे भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में 8 से 10 आंदोलनकारी गिरफ्तार हुए हैं। आंदोलन स्थल पर तनाव का माहौल है। यहां पर पुलिस ने महिलाओं और आंदोलनकारी पुरुषों पर लाठी चार्ज किया जिससे आंदोलनकारियों में काफी नाराजगी फैल गई। जिला प्रशासन ने आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाकर आंदोलन स्थल पर लगा दिया है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
medha patker in chikhalda dhar in mp

No comments