Header Ads

ads header

Breaking News

अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, 30 बच्चों की मौत

- ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी ने रोकी थी सप्लाई
- पूर्व की राशि बकाया होने के कारण नहीं दिया ऑक्सीजन
30 children die after oxygen supply shuts down at Gorakhpur's BRD hospital

गोरखपुर,। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आई है। जिले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने से 30 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले के  बाबा राघवदास अस्पताल (बीआरडी ) में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने से बच्चों की जान गई है। बताया जा रहा है कि बकाया पैसों का भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने सप्लाई रोक दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 बच्चे इंसेफ्लाइटिस से पीडि़त थे। इस घटना के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन कंपनी का अस्पताल पर 66 लाख रुपये बकाया थे, और भुगतान न होने की वजह से कंपनी ने सप्लाई रोक दी। खबरों के मुताबिक ये मौतें पिछले 48 घंटे में हुई हैं। बताया जाता है कि ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई।
दो दिन पहले यहीं आये थे योगी
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अस्पताल का दौरा किया था। आपको बता दें कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। वे गोरखपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं।

No comments