एनडीए के खाते में आ सकता है एक और राज्य
-शशिकला जेल में और इधर एआईएडीएमके के दो गुटों में विलय
- नए मंत्रिमंडल का गठन भी जल्द करेंगे मोदी
- अमित शाह ने टाला तमिलनाडु का दौरा
-जेडीयू और एआईएडीएमके से बनेंगे कई मंत्री
- 29 राज्यों में से 12 में स्वतंत्र रूप से होगी भाजपा सरकार
- 18 राज्यों में भाजपा+सहायोगियोंकी है सरकार
चेन्नई/नई दिल्ली, ईएमएस। देश के 11 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी भाजपा नीत एनडीए अब 12वें राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। यह इसलिए भी संभव दिख रहा है क्योंकि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के दो गुटों का विलय हो गया है। इस विलय का फायदा भाजपा को मिलेगा। यह तय किया गया है कि एआईएडीएमके अब एनडीए में शामिल हो जाएगी। इसी के साथ एनडीए के खाते में एक और राज्य आ जाएगा। एआईएडीएमके के साथ आने से एनडीए का देश की 74 प्रतिशत आबादी पर राज हो जाएगा। दोनों गुट छह महीने के बाद सोमवार को मिले। पहले गुट का नेतृत्व मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी कर रहे थे। जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के पास था। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में विलय की औपचारिक घोषणा की। ओ. पनीरसेल्वम ने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन के अनुसार पन्नीरसेल्वम उपमुख्यमंत्री बनेंगे और उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रभार भी मिलेगा। वर्तमान समय में भाजपा की 11 राज्यों में स्वतंत्र सरकारें है और अन्य 7 राज्य भाजपा के साथ हैं।
अम्मा के जाते ही बिखर गई पार्टी
जेल गईं शशिकला का अपनों ने छोड़ा साथ
पार्टी से बर्खास्त किया गया
दिसंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन के बाद पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। विलय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम एआईएडीएमके के समन्वयक और मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी संयुक्त समन्वयक बनाए गए हैं। पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला को एआईएडीएमके से बर्खास्त कर दिया गया। शशिकला को बर्खास्त करने की शर्त पन्नीरसेल्वम गुट ने रखी थी। शशिकला को उनके अपने ही वफादारों ने ऐसे मौके पर अकेला छोड़ा है, जब वो बेंगलुरु जेल में सजा काट रही हैं। वो और उनके रिश्तेदार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फिलहाल जेल में हैं। बता दें कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद ओ पनीरसेल्वम को उनकी जगह कार्यकारी मुख्यमंत्री बनाया गया। आम सहमति से पार्टी के अंदर कोई दूसरा सीएम तय किया जाना था। कयास यह भी थे कि खुद शशिकला की नजर सीएम की कुर्सी पर थी, उन्हें विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया था। इस कवायद के बीच पार्टी के आदेश पर पनीरसेल्वम ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार करेंगे। भाजपा के के कुछ मंत्रियों को हटाए जा सकता है और इसमें जेडीयू और एआईएडीएमके पार्टियों से मंत्री बनाए जा सकते हैं। हाल ही में नीतीश कुमार की जेडीयू ने फिर से बीजेपी के साथ नाता जोड़ते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं, तमिनलाडु का विलय भी इस ओर इशारा कर रहा है। इस आधार पर कहा जा रहा है कि इन दोनों को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
इस तरह चार साल बाद जदयू एक बार फिर एनडीए का हिस्सा बन गई है। उससे पहले 17 साल तक यह एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन 2013 में नरेंद्र मोदी को जब बीजेपी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया तो विरोध में जदयू, एनडीए कैंप से बाहर हो गया था।
शाह ने दूसरी बार टाला तमिलनाडु दौरा
अमित शाह 22 अगस्त से तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सोमवार को यह दौरा टाल दिया गया।
यहां है भाजपा की सरकार
राज्य आबादी (त्न)
उत्तर प्रदेश 16.5
राजस्थान 8.7
मध्य प्रदेश 6.0
गुजरात 5.0
झारखंड 2.7
असम 2.58
छत्तीसगढ़ 2.1
हरियाणा 2.1
उत्तराखंड 0.83
मणिपुर 0.22
अरुणाचल 0.11
कुल आबादी 43.84
No comments