Header Ads

ads header

Breaking News

चौकीदार के बेटे ने लौटा दिए 45 लाख के हीरे


नई दिल्ली, कहते हैं अच्छे और ईमानदार लोगों की वजह से ही यह दुनिया चल रही है। ऐसे लोग समाज में आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल पेश करते हैं। इस बार गुजरात के सूरत में एक चौकीदार के बेटे ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो हैरान करने वाला है। चौकीदार के बेटे विशाल उपाध्याय ने 45 लाख रुपये के हीरे, उसके असली मालिक को लौटा दिए। विशाल को उसकी ईमानदारी के लिए सूरत हीरा व्यापारी संघ ने सम्मानित किया है। पिछले रविवार को हीरे के कारोबारी मनसुखभाई सवालिया की हीरे की थैली उनकी जेब से गिर गई। वहीं पास में क्रिकेट खेल रहे 15 वर्षीय विशाल ने जब वह थैली देखी तो उसे ले कर अपने घर पहुंचा। विशाल उपाध्याय के पिता फूलचंद उपाध्याय चौकीदार हैं। उन्होंने अपने स्तर पर हीरा के मालिक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें कुछ पता नहीं चला, तो वह हीरे ले कर सूरत हीरा संघ (एसडीए) के कार्यालय जा पहुंचे। संघ ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर उस हीरों के असल मालिक का पता लगाया। असली मालिक का पता लगते ही हीरे उसे सौंप दिए गए। संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश नवादिया ने बताया कि संघ ने विशाल की ईमानदारी के सम्मान में उसकी एक साल की शिक्षा का खर्च वहन करने का भी वायदा किया।

No comments