आईआईटी के 4 छात्रों ने जीता 39 लाख का इनाम
नई दिल्ली । आईआईटी दिल्ली के 4 छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हैकथॉन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फॉर एजुकेशन को बनाकर प्रतियोगिता जीती है। विजेता टीम को बतौर अवार्ड में 6000 डॉलर (39 लाख) की राशि मिली है। आईआईटी प्रबंधन ने कहना है कि 28 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 1400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें एमआईटी, ऑक्सफोर्ड आदि बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र भी शामिल थे। प्रतियोगिता में बीटेक प्रोग्राम के कंप्यूटर साइंस (चौथा साल) के प्राखर गुप्ता, हर्ष आर्य, प्राखर अग्रवाल व मयंक राजोरिया का नाम शामिल है। इन छात्रों ने रिडएक्स नाम का ऐप तैयार किया है।
No comments