वे हमारे जवानों पर पत्थर-पेट्रोल बम फेंकेंगे तो मैं अपने जवानों को चुप रहने के लिए नहीं कह सकता
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने दिखाई सख्ती
-बारामूला से बनिहाल रेल सेवा बंद
-रविवार की सिविल सर्विस परीक्षाएं रद्द
-सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
-अलगाववादियों ने रविवार और सोमवार को बंद का आह्वान किया
नई दिल्ली/श्रीनगर,। हिज्बुल के कमांडर की मौत के दूसरे दिन सेना प्रमुख विपिन रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर जवानों पर पत्थरबाजी और हमले होंगे तो जवान चुप नहीं बैठेंगे। वहीं, कश्मीर के हालात रविवार को और बिगड़ गए घाटी के 7 क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। बारामूला से बनिहाल रेल सेवा बंद है, रविवार की सिविल सर्विस परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। उधर, अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है इसे देखते हुए घाटी में सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसी बीच सेना ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया है। वहीं, पाकिस्तान द्वारा केरन सेक्टर में गोलीबारी करने से सेना के एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को बचाना है तो यहां राज्यपाल शासन लगा देना चाहिए। इस बीच एक अच्छी खबर भी आई है। हिंसा के बीच 800 कश्मीरी युवाओं ने सेना में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा भी दी है...
जम्मू-कश्मीर में आज हमारे जवान एक घृणित युद्ध का सामना कर रही है। स्थानीय लोग आतंकियों की ढाल बन रहे हैं। अब हमारी सेना नए तरीके से इनके निपटेगी। यह बातें सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कही। एक युवा मेजर द्वारा कश्मीरी व्यक्ति को जीप से बांधकर मानव ढाल के रूप में किए जाने का सेना प्रमुख ने पुरजोर बचाव किया। एक इंटरव्यू में रावत ने कहा कि मेजर लीतुल गोगोई को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य बल के युवा अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना था, जो आतंकवाद प्रभावित राज्य में बहुत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हैं। गोगोई के खिलाफ इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वारी जारी है। रावत ने कहा, यह क्षद्म युद्ध है और क्षद्म युद्ध घृणित लड़ाई होती है। इसे घृणित तरीके से अंजाम दिया जाता है। संघर्ष के नियम तब लागू होते हैं, जब विरोधी पक्ष आपसे आमने सामने लड़ता है। यह घृणित युद्ध है, ऐसे समय में नए तरीकों का जन्म होता है। आप नए तरीकों से घृणित युद्ध लड़ते हैं। पिछले महीने एक व्यक्ति को सेना की जीप से बांधने और पथराव करने वालों के खिलाफ उसका इस्तेमाल मानव कवच के रूप में करने वाले गोगोई को सेना प्रमुख ने सम्मानित किया था, जिसकी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, कश्मीरी समूहों और सेना के कुछ सेवानिवृत्त जनरलों ने आलोचना की थी। कश्मीरी व्यक्ति के मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया था और बड़ी संख्या में लोग इस घटना की निंदा कर रहे थे। जनरल रावत ने कहा, लोग हम पर पथराव कर रहे हैं, पेट्रोल बम फेंक रहे हैं। ऐसे में जब मेरे कर्मी मुझसे पूछते है कि हम क्या करें तो क्या मुझे यह कहना चाहिए कि बस इंतजार करिए और जान दे दीजिए... मैं राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक अच्छा ताबूत लेकर आऊंगा और सम्मान के साथ शव को आपके घर भेजूंगा। प्रमुख के तौर पर क्या मुझे यह कहना चाहिए? मुझे वहां तैनात सैनिकों को मनोबल बनाए रखना है।
सरकार ने दिया फ्री हैंड
24 अपै्रल को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं। पीएम आवास पर करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में घाटी के मौजूदा हालात पत्थरबाजों से निपटने के तरीकों पर बातचीत हुई थी। बैठक में मोदी ने महबूबा से साफ कहा था कि कश्मीर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
सबजार की मौत के बाद 7 क्षेत्रों में कफ्र्यू
प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को सात इलाकों में कफ्र्यू लगा दिया। कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सबजार के मारे जाने के बाद हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए ऐसा किया है। श्रीनगर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों नौहट्टा, रेनवाड़ी, खानयार, एमआरगंज, सफा कदाल, क्रालखड़ और मैसूमा में कफ्र्यू लगाया गया है। शहर में सुबह वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। श्रीनगर में किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।
आतंकियों के खिलाफ सेना की मुहिम जारी
पुंछ में एक पाक घुसपैठिया को मार गिराया
सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया है। इस घुसपैठिए को देर रात दो बजकर तीस मिनट पर घात लगाकर बैठे सेना के जवान ने मार गिराया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। ये वही इलाका जहां 1 मई को पाक सैनिकों ने घात लगाकर दो भारतीय सैनिकों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। वैसे पिछले 72 घंटे में सेना ने जम्मू कश्मीर 11 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पुंछ में एक आतंकी ढेर, केरन में पोर्टर की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और एक आतंकी को मार गिराया। वहीं, पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में पाक की गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। सुरक्षा बलों ने रविवार तड़के करीब ढाई बजे एलओसी के पास कृष्णाघाटी सेक्टर में घात लगाकर आतंकी को मार गिराया।
देशभक्ति के लिए आगे आए कश्मीरी युवा
800 ने दिया आर्मी की परीक्षा
घाटी में जारी हिंसा के बीच रविवार को सेना का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम हुआ। इसमें करीब 800 कश्मीरी युवा शामिल हुए। यह एग्जाम के कमीशंड ऑफिसर और अन्य रैंक के लिए हुआ। 815 में से 16 कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पहुंचे। सेना के एक ऑफिसर ने बताया, तमाम गुटों के बंद के आह्वान को नजरअंदाज करते हुए 799 कैंडिडेट्स पट्टन और श्रीनगर में हुए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए।
राज्यपाल शासन लगा दें : अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को बचाना है तो यहां गवर्नर रूल लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा, हम कभी इसके (गवर्नर रूल के) पक्ष में नहीं रहे, हमेशा इसका विरोध किया, लेकिन कोई रास्ता ही नहीं है।
दीपक राय, २८ मई
००००००००००
नई दिल्ली,ईएमएस। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने नोटबंदी से संबंधित जानकारी न देने के चलते सरकार को खरी-खरी सुनाई है। आयोग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया है कि नोटबंदी से संबंधित बड़े फैसले के पीछे के सभी तथ्यों और वजहों की जानकारी दें। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्यलु ने फिल्म बाहुबली का जिक्र करते हुए यह भी कहा, नोटबंदी को लेकर फौलादी किले बनाए जाने के ऐसे रवैये को उम्मीद करना बहुत मुश्किल है, जिसे बाहुबली भी न तोड़ पाए। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), आरबीआई और वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी से संबंधित कई जानकारियां सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं दीं। आचार्यलु ने नोटबंदी के फैसले को लेकर सूचना न देने पर पारदर्शी पैनल की ओर से पहली बार टिप्पणी करते हुए कहा कि सूचना को रोके रखने की किसी भी कोशिश से अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर शंकाएं पैदा होंगी। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 1000 और 500 के नोट को चलन से बाहर किए जाने का ऐलान किया था। आचार्यलु ने आरटीआई आवेदक रामस्वरूप के मामले पर फैसला सुनाते हुए 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कानून के राज और एक लोकतांत्रिक देश में नोटबंदी जैसे पब्लिक से जुड़े मामले के चारों ओर फौलादी किले बनाने के रवैये को पचा पाना बहुत मुश्किल है, जिसे बाहुबली भी न तोड़ पाए। ऐसे नजरिए को खत्म करने की जरूरत है। रामस्वरूप ने बदली गई टोटल मुद्रा, इसे बदलने वाले लोगों और मुद्रा बदलने के लिए अपना परिचय पत्र मुहैया कराने वाले ग्राहक की संख्या के बारे में पिंटो पार्क एयर फोर्स एरिया के पोस्ट ऑफिस से इन्फॉर्मेशन मांगी थी, लेकिन पोस्टल डिपार्टमेंट ने दावा किया था कि उसके पास इस बारे में पूरी सूचना नहीं है। सूचना आयुक्त आचार्यलु ने पोस्टल डिपार्टमेंट को इन्फॉर्मेशन मुहैया कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, सभी सार्वजनिक तंत्र को हर उस फैसले की सूचना जारी करनी चाहिए, जिससे देश के हर नागरिक पर असर पड़ता है। सभी सार्वजनिक क्षेत्रों की यह नैतिक और सांवैधानिक और सूचना के अधिकार आधारित लोकतांत्रित जिम्मेदारी है कि वह नोटबंदी से जुड़ी हर जानकारी लोगों को दे।
दीपक राय, २८ मई
००००००
मन की बात : 32वीं बार पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
नई दिल्ली, ईएमएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 32वीं बार मन की बात की। पीएम ने देश-दुनिया के मुसलमानों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना शांति, एकता को बढ़ावा देने में सहायक होगा। हम सवा-सौ करोड़ देशवासी इस बात का गर्व कर सकते हैं कि दुनिया के सभी संप्रदाय में मौजूद हैं। हर प्रकार की विचारधारा, हर प्रकार की पूजा पद्धति, हर प्रकार की परंपरा, हम लोगों ने एक साथ जीने की कला आत्मसात की है। रमजान का पवित्र महीना शान्ति, एकता और सद्भावना के मार्ग को आगे बढ़ाने में जरूर सहायक होगा। रमजान की शुभकामना के बाद पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पांच बिन्दुओं पर दुनिया का ध्यान दिलाने की कोशिश की-
योग दिवस पर दिखाएं 'कल आज और कलÓ का संयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस को सफल बनाने की अपील की। पीएम ने देशवासियों से अपील की कि वे इस बार के योग दिवस में कल आज और कल का थीम दिखाएं। यानी परिवार की तीन पीढिय़ों के लोग एक साथ योग कर प्तढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्यङ्घशद्दड्डष्ठड्ड4 हृड्डह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्डरूशस्रद्ब्रश्चश्च या रू4त्रश1 पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती दोनों की गारंटी, तन, मन, शरीर, विचार और आचार से स्वस्थता की अंतर्यात्रा का अनुभव योग के माध्यम से संभव है। योग के जरिए विश्व को एक सूत्र में हम जोड़ चुके हैं। जैसे योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ता है, वैसे ही आज योग विश्व को जोड़ रहा है।
कूड़ा प्रबंधन के भागीदार बनें
मोदी ने देशवासियों से कूड़ा प्रबंधन में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के सहयोग से जनप्रतिनिधियों की मदद से कूड़ा प्रबंधन का महत्वपूर्ण अभियान छेडऩा तय किया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के चार हजार नगरों में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट को कलेक्ट करने के लिए हरे व नीले रंग के कूड़ेदान उपलब्ध होंगे। कूड़े को कूड़े के तौर पर देखना बंद करें।
कहानी सुनाई
लोगों को प्रेरित करने के लिए पीएम मोदी ने मुंबई के अफरोज शाह की कहानी बताई। पीएम ने कहा, मैं गर्व से एक बात कहना चाहता हूं, मुंबई में गंदा नजर आने वाला वर्सोवा बीच से हजारों टन कूड़ा निकाला गया और आज वर्सोवा बीच साफ-सुंदर बन गया, इसकी जिम्मेदारी वर्सोवा के अफरोज शाह ने संभाली। जम्मू-कश्मीर का रियासी ब्लॉक खुले में शौच से मुक्त हुआ है, ब्लॉक के सभी नागरिकों व प्रशासन को बधाई। रियासी की महिलाओं ने मशाल यात्राएं निकाली, घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित किया, उन मां-बहनों का हार्दिक अभिनंदन।
वीर सावरकर को किया याद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वीर सावरकर की जन्म जयंती है। वे अंडमान में कैद थे। सेलुलर जेल को काला पानी क्यों कहा जाता था, ये वहां जाकर ही पता चलता है। वो आजादी का तीर्थ है। आज हम आजाद हिंदुस्तान में इसलिए सांस ले रहे हैं क्योंकि शहीदों ने आंदोलन चलाया। वीर सावरकर जेल की दीवारों पर लिखते थे। हिंदुस्तान का कोई भाषा बोलने वाला शख्स ऐसा नहीं रहा होगा जो सेलुलर जेल में न रहा हो।
तीन साल के कार्यकाल की आलोचना करने वालों का शुक्रिया
केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसके उपलक्ष्य में सरकार अपने कामों का प्रचार अखबारों, टीवी चैनलों में कर रही है। इसपर कुछ लोग ऐतराज भी जता रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने गहराई से आलोचना की और महत्वपूर्ण फीडबैक दिए।
विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाएं
मोदी ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। 5 जून को प्रकृति के साथ जुडऩे का वैश्विक अभियान, हमारा स्वयं का भी अभियान बनना चाहिए। वेदों में पृथ्वी और पर्यावरण को शक्ति का मूल माना गया है। हमारे यहां कहा गया है- माता भूमि: पुत्रो अहम् पृथिव्या: अर्थात् जो शुद्धता है, वह हमारी पृथ्वी के कारण है।
दीपक राय, २८ मई
००००००००
पुलिस आने के पहले ही निशानेबाज भाभी ने देवर को छुड़ाया
-राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज आयशा फलक ने दो बदमाशों को ठिकाने लगाया
नई दिल्ली, ईएमएस। दिल्ली में रहने वाली एक नेशनल शूटर ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपने देवर को बचाने के लिए न सिर्फ उनका पीछा किया बल्कि दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां मारकर अपने देवर को छुड़ा भी लिया। इस बहादुर महिला का नाम आयशा फलक है जो राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं। आयशा का देवर आसिफ जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र है, वो पॉकेट मनी के लिए पार्ट टाइम कैब चलाता है।
गुरुवार रात करीब 8.30 बजे आसिफ दो लोगों को दरियागंज से भोपुरा गांव ले जा रहा था इस दौरान दोनों लोगों ने उससे मारपीट कर पर्स छीन लिया। आसिफ के पर्स में उस समय सिर्फ 150 रुपए थे और इसी बात पर बदमाशों को गुस्सा आ गया और वो आसिफ को जान से मारने की बात करने लगे। इस बीच आसिफ ने घरवालों को फ़ोन कर 25000 रुपये लेकर शास्त्री पार्क आने को कहा, लेकिन आयशा और उसके पति फलक शेर आलम को शक हो गया कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। पुलिस सादे कपड़ों में फलक और आयशा के साथ बताई गई जगह पहुंच गई। जैसे ही वो शास्त्री पार्क पहुंचे बदमाशों को भी शक हो गया कि इन दोनों के साथ पुलिस आ गई है। बदमाशों ने आयशा और फलक को गाड़ी भजनपुरा की तरफ बढ़ाने को कहा। जब भजनपुरा के पास पहुंची तो बदमाश आसिफ को गनप्वाइंट पर लेकर गाड़ी से उतरे क्योंकि उनको लग गया था कि वो हर ओर से घिर गए हैं। अपनी जान बचाने के लिए वह आसिफ को गोली मारने की बात कहने लगे। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। दोनों बदमाशों को किसी ने गोली मार दी थी। यह गोली आयशा ने चलाई थी। आयशा ने अपनी पिस्टल .32 बोर से निशाना साधकर दोनों बदमाशों पर लगातार दो फायर कर दिए। दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों बदमाशों को कब्जे मे ले लिया और उन्हें अस्पताल भेजा। इन बदमाशों के नाम मोहम्मद रफी और आकाश हैं। इस घटना के बाद हर कोई आयाशा की बहादुरी की तारीफ कर रहा है। आयशा ने भी कहा है कि हर लड़की को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।

No comments