वो जब तक नहीं रुका जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई
![]() |
| rape in india |
पेंड्रा। पास के गांव की 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर दरिंदगीपूर्वक उसे बेहोश करने के आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना पेंड्रा क्षेत्र के गांव की है। बीते रविवार को देर शाम करीब 7 बजे महिला लघु शंका करने के लिए बाहर निकली थी। वहां गांव के युवक जिला भैना उर्फ नन्हे पिता रामप्रसाद भैना (23) घात लगाकर बैठा था। महिला के घर के बाहर आते ही वह जबरदस्ती पकड़कर घर के पीछे झाड़ियों में ले गया। इस दौरान महिला से मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक हमला करने लगा।
इस दौरान उसने दरिंदगी दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडे से हमला कर दिया ,जिससे महिला बेहोश हो गई। इस बीच महिला का पति घर पहुंचा तो गायब देखकर उसने खोजबीन शुरू कर दी। तब वह घर के बाड़ी में झाड़ियों के बीच बेहोश मिली। सोमवार की सुबह महिला होश आया और उसने आप बीती सुनाई। फिर परिजन उसे लेकर पेंड्रा थाना पहुंचे। महिला का मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 323, 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments