Header Ads

ads header

Breaking News

मध्य प्रदेश के शिवालयों में उमड़ा श्रृद्धालुओं का हुजूम


महाकाल, ओंकारेश्वर, पशुपतिनाथ और महेश्वर में उमड़ी भीड़
भोपाल,
शुक्रवार को पूरे प्रदेशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग में महाकलेश्वर मंदिर के पट खुले और परंपरागत भस्मारती हुई। लाखों श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाकाल के निराकार और फिर दूल्हा स्वरूप के दर्शन हुए। महाकाल मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है। प्रशासन ने 30 घंटों में 3 लाख श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का बंदोबस्त किया है। ओंकारेश्वर में खेड़ीघाट और नगर घाट में स्नान कर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भगवान शंकर के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे। महेश्वर में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान। सुबह 4 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री राम की तपोभूमि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चित्रकूट के महाराजाधिराज मत्तगयेंद्रनाथ मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा है। अनोखा शिव मंदिर स्वामी मत्तगयेंद्रनाथ महाराज के नाम से विख्यात है। 

No comments