निकलो बाहर मकानों से, जंग लड़ो गुंडे-बदमाशों से
गुंडो के खिलाफ लाठी लेकर सड़कों पर निकले लोग
भोपाल में बढ़ रही गुंडागर्दी से परेशान जनता
लोगों से घर से निकलने की अपील भी की गई
भोपाल,। शांति और अमन चैन की झीलों की नगरी भोपाल को न जाने किसकी नजर लग गई। यहां पर लगातार अपराधों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। अब यह समस्या तो सार्वजनिक स्थानों पर भी होने लगी है। यही बात जनता को सताने लगी है। शुक्रवार को लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने एक नारा दिया है-निकलो बाहर मकानों से, जंग लड़ो गुंडे-बदमाशों से।
इसलिए किया विरोध
लो फ्लोर बस में जेबकतरों द्वारा चाकूबाजी में जान गंवाने वाले एक किसान की मौत के बाद शहरभर में आक्रोश व्याप्त है। भोपाल नागरिक विकास समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। लोगों ने हाथों में लाठियां लेकर लोगों से निडर बनने की अपील कर रहे थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि, सभ्य लोगों के घरों में बैठे रहने का नतीजा है गुंडागर्दी। अगर लोग घरों से बाहर निकलकर अपराधियों का मुकाबला करेंगे, तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
No comments