यहां किसी भी लड़की के साथ कुछ भी कर सकते हैं लड़कें
![]() |
| bhagoria |
आदिवासियों के प्रणय पर्व भगोरिया की धूम 6 से
भगोरिया की शुरू हुई तैयारियां
भोपाल/झाबुआ। आदिवासियों के प्रणय पर्व के नाम से विश्वविख्यात भगोरिया पर्व जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। वसंत ऋ तु के आगमन के साथ ही भगोरिया की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोकपर्व भगोरिया 6 मार्च से प्रारंभ होगा। मध्यप्रदेश के तीन आदिवासी जिले झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में यह पर्व आयोजित होता है। यह पर्व करीब सप्ताह भर तक चलता है और इसकी खासियत यह है कि अपने नजदीक के हाट बाजार में सज-धजकर शत-प्रतिशत ग्रामीण पहुंचते हैं। हर हाट में भारी भीड़ उमड़ती है। भगोरिया हाटों के पूर्व के हाटों को त्योहारिया हाटों के रूप में मनाकर खरीदारी का क्रम चलता है। अपने पेट पालने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में काम की तलाश में गए लोग भी भगोरिया मनाने के लिए वापस आ रहे हैं। अलीराजपुर में 6 मार्च से भगोरिया हाट लगेंगे। जिला मुख्यालय एवं आजाद नगर से भगोरिया हाट की शुरुआत होगी। अंतिम हाट छकतला, आमखूंट में लगेगा। इन हाट बाजारों में ढोल-मांदल की थाप, बांसुरी की धुन व थाली की झंकार सुनाई देगी। बताया जाता है कि आदिवासी युवक-युवतियों को सालभर इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन बाजारों में बैलगाड़ी व अन्य साधनों से आदिवासी समुदाय के लोग परिवार सहित शामिल होते हैं। यहां खाद्य सामग्री के साथ अन्य सामग्री की खरीदारी की जाती है। भगोरिया के बाद होली से लेकर रंगपंचमी तक होली के गीत गाकर होली गोट मांगने की संस्कृति रही है आदिवासी अंचल में भगोरिया हाट से पहले त्योहारिया हाटों का आयोजन होगा।
साल भर से रहता है इंतजार
भगोरिया के पूर्व लगने वाले त्योहारिया हाट 27 फरवरी से 5 मार्च तक भरेंगे। त्योहारिया हाट में आकर आदिवासी युवक-युवतियों द्वारा भगोरिया में पहनने के लिए जूते-चप्पल, श्रृंगार, गहने व कपड़ों की खरीदारी की जाएगी। इसके बाद खरीदी गई साम्रगी से सज-धजकर आदिवासी युवक-युवतियां भगोरिया हाटों में आएंगे।
आकर्षण का केंद्र
युवतियां समूहों में ड्रेस कोड में आती हैं, जो आकर्षण का केंद्र होता है। इन हाटों में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर मस्ती का गुलाल उड़ाती हैं। आदिवासी बालाएं सज-संवरकर इन हाटों में शामिल होती हैं। युवा भी बांसुरी की मधुर धुन और ढोल-मांदल की थाप पर थिरककर अपने उत्साह का प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं।
यह तारीखें महत्पूर्ण
6 मार्च- आलीराजपुर, चंद्रशेखर आजाद नगर
7 मार्च - आम्बुआ, बखतगढ़
8 मार्च- चांदपुर, खट्टाली, बोरी, बरझर
9 मार्च - जोबट, सोंडवा, फुलमाल
10 मार्च- वालपुर, क_ीवाड़ा, उदयगढ़
11 मार्च - उमराली, नानपुर
12 मार्च - छकतला, आमखूंट, सोरवा

No comments