Header Ads

ads header

Breaking News

गोवा में 83 प्रतिशत, पंजाब में 70 प्रतिशत मतदान

VOTING IN PUNJAB AND GOA

आम लाइन में लगकर रक्षा मंत्री ने की वोटिंग
नई दिल्ली। पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। यह 36 दिनों तक चलेगी। मतदान का श्रीगणेश गोवा और पंजाब से हुआ। गोवा की सभी 40 सीटों के लिए हुए मतदान में 83 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके साथ ही गोवा में मतदान संपन्न हो गया। वहीं, पंजाब में पहले चरण के लिए हुई 117 सीटों के लिए 83 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले चुनावों में 81प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
आम लोगों की लाइन में लगे पर्रिकर
गोवा में वोट डालने पहुंच मनोहर पर्रिकर ने कहा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि गोवा में इस बार जबर्दस्त वोटिंग होगी। ये पिछले बार के 81प्रतिशत के रिकॉर्ड को क्रॉस कर जाएगी। बीजेपी को दो तिहाई मेजोरिटी से जीत हासिल होगी। पर्रिकर बोले- मुझे दिल्ली से ज्यादा गोवा का खाना अच्छा लगता है। अब इसका आप कोई भी मतलब निकाल लीजिए। गोवा के आरएसएस प्रमुख रहे सुभाष वेलिंगकर ने भी वोट डाला। पंजाब में 10 साल से सरकार चला रही अकाली-बीजेपी और विपक्ष में मौजूद कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे से पंजाब में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला है। 5 बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल का लंबी में मुकाबला आखिरी बार चुनाव लडऩे का एलान कर चुके कांग्रेस के सीएम प्रत्याशी अमरिंदर सिंह से है। अमरिंदर पटियाला से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब की लंबी सबसे हॉट सीट
पंजाब में लंबी विधानसभा सीट के लिए बड़े चेहरे मैदान में हैं। मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल मैदान में हैं। कांग्रेस से सीएम फेस अमरिंदर सिंह मैदान में हैं और आप से जरनैल सिंह लड़ रहे हैं। जरनैल सिंह दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक थे, लेकिन इस्तीफा देकर लंबी से आप के प्रत्याशी हैं।

No comments