Header Ads

ads header

Breaking News

सेना भर्ती पर्चा लीक मामले में 18 लोग गिरफ्तार

indian army exam

350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गये

ठाणे, । सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे कथित रूप से लीक हो गए जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर महाराष्ट्र एवं गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पूरे देश में भर्ती परीक्षा होने वाली थी। ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक, पुणे एवं नागपुर तथा गोवा में स्थानीय पुलिस की मदद से कई जगहों पर छापेमारी की और 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे अपराध शाखा यूनिट-1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने रविवार को कहा कि पुलिस ने महाराष्ट्र एवं गोवा के विभिन्न हिस्सों से करीब 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया, जिन्हें कथित रूप से परीक्षा के पर्चे लीक होने से फायदा हुआ था। कोचिंग क्लास चलाने वाले कुछ लोगों एवं सेना के कुछ कर्मियों ने कथित रूप से छात्रों को लॉज एवं दूसरी जगहों पर उत्तर लिखने के लिए परीक्षा के पर्चे दिए थे। पुलिस के अनुसार यह तय हुआ था कि छात्र लीक पर्चे के लिए हर को दो लाख रुपये देंगे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें ठाणे में अलग-अलग जगहों पर कुछ छात्रों को पर्चे लिखते पाया गया। पुलिस लीक हुए पर्चे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

No comments