डिजिटल भुगतान करेगा भ्रष्टाचार-कालेधन की लड़ाई में मिलेगी मदद
![]() |
| Add caption |
मोदी ने रविवार को फिर की मन की बात
नई दिल्ली, ।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 29वें मन की बात कार्यक्रम के के दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत ने दस्तक दे दी है। मन की बात पर लोगों के सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने इसरो के मिशन की तारीफ की और कहा कि इससे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सिर ऊंचा किया है। इसरो ने मेगा मिशन के जरिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। 104 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना और यह लगातार 38वां पीएसएलवी का सफल लॉन्च किया है। आज हमारा समाज टेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज टेक्नोलॉजी हमारे देश का अभिन्न अंग बन रही है। डिजी-धन से लोग नकद से डिजिटल करेंसी की तरफ बढ़ रहे हैं। डिजिटल भुगतान से भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा।उन्होंने लोगों से अपील कि 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडर की जन्म-जयंती पर भीम एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
वरिष्ठ आईएएस ने की टॉयलेट के गटर की सफाई, मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ट्विन पिट टॉयलेट का जिक्र किया तो सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी परमेश्वरम अय्यर की एक तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में आईएएस परमेश्वरम हाथों में फावड़ा लेकर तेलंगाना के वारंगल जिला स्थित गंगादेवीपल्ली गांव में टॉयलेट के गटर की सफाई कर रहे हैं। मोदी ने इस अफसर की तारीफ की।
यह भी बोले मोदी
- अधिकारियों ने स्वयं दिखाया कि ट्विन पिट के उपयोग हो चुके गड्ढों को ख़ाली कर पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है।
- हर कोई किसी-न-किसी रूप में स्वच्छता के संबंध में जागरूक व्यवहार करता नजऱ आ रहा है।
- इस बार अन्न का रिकॉर्ड उत्पादन, किसानों को धन्यवाद।
- पीएम ने कहा, बाबा साहेब अम्बेडकर को याद रखते हुए आप भी कम-से-कम 125 लोगों को भीम डाउनलोड करने का सिखाएं।
- ये सिर्फ दाल का उत्पादन नहीं है, किसानों के द्वारा हुई मेरे देश के गऱीबों की सबसे बड़ी सेवा है।
- इनाम पाने वाले देशवासी और युवक डिजिटल लेन देन योजनाओं के राजदूत बनें।
- इनाम प्राप्त करने वालों में 15 साल के युवा भी हैं, तो पैंसठ-सत्तर साल के बुज़ुर्ग भी हैं।
- अब तक डिजिधन योजना के तहत 10 लाख लोगों को ईनाम दिया गया।
- हमारा समाज भी तो टेकनोलॉजी आधारित होता जा रहा है 7 व्यवस्थाएं टेकनोलॉजी आधारित होती जा रही हैं।
- हमारी युवाओं का विज्ञान के प्रति आकर्षण बढऩा चाहिए, देश को बहुत सारे वैज्ञानिकों की ज़रूरत है।
- धीरे धीरे डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ रहा है, इसे मैं शुभ संकेत मानता हूं।
- मछुआरे भाइयों के लिये बनाया गया मोबाइल एप बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनोवेशन के महत्त्व को बल दिया।
- भारत ने ऐसी मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया जो जमीन से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर दुश्मन के मिसाइल को ढेर कर देते हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान की सराहना करते हुए महात्मा गांधी के कहे हुए शब्दों को याद किया।

No comments