Header Ads

ads header

Breaking News

सपा-बसपा-भाजपा के बीच बयान वार में उतरी आप



अखिलेश सरकार में आतंक का माहौल
भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं
मायावती ने बोला सपा-भाजपा पर हमला
बलिया, ।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी के बलिया में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी और सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है। वहीं, यूपी सरकार पर वार करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में आतंक का माहौल है। उन्होंने कहा कि सपा ने कई योजनाओं का नाम बीएसपी की योजनाओं को बदलकर चलाई गई है। सपा को इस चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़ेगा। इसके अलावा सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह के चलते शिवपाल को अपमानित किया है। ऐसे में शिवपाल खेमा अंदर ही अंदर अखिलेश खेमे को नुकसान पहुंचाएंगे। इस तरह सपा का बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बलिया के मुस्लिम सपा को वोट देते हैं तो यह वोट बंट जाएगा और फायदा बीजेपी को मिलेगा। इसलिए यह वोट बीएसपी को दिया जाना चाहिए। मुसलमान अपने वोट को सपा को देकर बर्बाद न करे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में कई प्रलोभन वादे किए थे। इसमें से एक वादा था कि चुनाव जीतने के बाद हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। लेकिन बीजेपी के ये दोनों मुख्य चुनावी वादे लोकसभा में जीत के बाद भी पूरे नहीं हुए। उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि अभी तक केंद्र में बीजेपी सरकार को बनाते हुए पौने तीन साल हो चुके हैं। क्या एक रुपया भी किसी के खाते में आया है।


इधर भी गधे, उधर भी गधे : कुमार
नई दिल्ली। यूपी इलेक्शन के दौरान सपा प्रमुख सीएम अखिलेश यादव और पीएम नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में गधे को हुए राजनीतिक बयानबाजी पर अब अन्य पार्टियां भी तंज कस रही हैं। गधों से जुड़े बयान पर अब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया है। कुमार विश्वास ने गधे वाले विवाद पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शनिवार को कुमार विश्वास के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में कुमार विश्वास हास्य कवि स्वर्गीय ओमप्रकाश आदित्य की एक कविता सुना रहे हैं। कविता में जम कर हास्य-व्यंग्य का रंग घुला हुआ है और गधों को आदमियों से श्रेष्ठ बताया गया है। कविता में कुमार विश्वास गाते हैं, इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं, जिधर देखता हूं गधे ही गधे हैं, गधे हंस रहे हैं, आदमी रो रहा है हिंदुस्तान में यह क्या हो रहा है।

डिंपल ने पूछा नोट पर हाथी-कमल क्या कर रहे
समाजवादी एंबुलेंस पर तकरार
लखनऊ,। समाजवादी एंबुलेंस से समाजवादी शब्द ढकने के चुनाव आयोग के फैसले पर डिंपल यादव ने कहा 2000 के नोट पर हाथी और कमल क्या कर रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी टी. वेंकेटेश ने यूपी के मुख्य सचिव को चि_ी लिखकर निर्देश दिया कि वे समाजवादी एंबुलेंसों से समाजवादी शब्द को ढकें। इसके बाद सरकारी एंबुलेंसों में समाजवादी शब्द ढकने का काम शुरू हो गया है।


सपा जीती तो कर्बला-कब्रिस्तान बनेंगे, भाजपा जीती तो राम मंदिर: आदित्यनाथ
बलरामपुर। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, 'अगर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो कर्बला-कब्रिस्तान बनेंगे, जबकि बीजेपी की सरकार बनेगी तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।Ó बलरामपुर में आयोजित रैली में उन्होंने यह बयान दिया।

No comments