छोटी बहू भी चुनावी मैदान में उतरीं
![]() |
| aparna yadav |
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को दिया टिकट
भाजपा ने अपर्णा को टक्कर देने रीता बहुगुणा जोशी को उतारा
लखनऊ, (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी ने यूपी के लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे की बहू अपर्णा यादव को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने लखनऊ कैंट सीट से रीता बहुगुणा जोशी का नाम आगे किया है जो पिछले चुनाव में यहीं से जीती थीं और उन्होंने कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़ा है। अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव ने जब पहली सूची का खाका अखिलेश यादव को भेजा था तो उसमें अपर्णा का नाम था,लेकिन अखिलेश द्वारा दी गई जवाबी सूची में लखनऊ कैंट में किसी उम्मीदवार का नाम नहीं था और वह जगह खाली छोड़ दी गई थी, लेकिन अब टिकट मिलने के बाद यह बात साफ हो गई है कि यादव परिवार की एक और बहू चुनावी मैदान में आ गई है।
बड़ी बहू कन्नौज से हैं सांसद
अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद हैं। लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से सपा कभी नहीं जीत पाई है, और बताया जा रहा है कि वहां अपना आधार मज़ूबत करने के लिए अपर्णा काफी मेहनत भी कर रही हैं।
यादव वंशवली की राजनीति
यादव परिवार के करीब 21 सदस्य राजनीति में अलग अलग पदों पर कार्यरत हैं। अपर्णा चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही अपर्णा अब 22वीं सदस्य बनने जा रही हैं। वह आगे चलकर वह यूपी मुख्यमंत्री की उम्मीदवार के रूप में भी खुद को देखती हैं।
अपर्णा की राह आसान नहीं
अपर्णा का सामना बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से है। रीता, यूपी की राजनीति की रग रग से वाकिफ हैं और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एचए बहुगुणा जोशी की बेटी हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस की राज्य प्रमुख भी रही हैं जिस पार्टी को उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में 24 साल के साथ के बाद छोड़ दिया था।
कौन है अपर्णा
एक बच्चे की मां अपर्णा अपना एनजीओ चलाती हैं, उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है और वह एक प्रशिक्षित गायिका हैं। उनके पति प्रतीक, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं जो रियल एस्टेट और जिम का कारोबार चलाते हैं। हाल ही में उनकी चार करोड़ की लंबौरिगिनी कार के चलते वह सुर्खियों में आए थे।
मणिपुर: भाजपा ने 31 उम्मीदवारों को उतारा
मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। राज्य में विधानसभा चुनाव चार तथा आठ मार्च को होंगे। उम्मीदवारों पर फैसला पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन कमेटी की एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शिरकत की। कुल 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा के लिए चुनाव दो चरण में होंगे। मतगणना 11 मार्च को होगी।
यहां सपा को नुकसान
बीजेपी ज्वाइन करेंगे बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा
रामनगर सीट से टिकट कटने से थे नाराज
जिनके टिकट कट रहे हैं और जिन्हें उनकी जीतने वाली सीट के स्थान पर दूसरी सीटों से टिकट दिया जा रहा है वे नाराज हो गए हैं। ऐसे ही नेता हैं समाजवादी पार्टी के राकेश वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा पार्टी से इतना नाराज़ हैं कि उन्होंने पार्टी छोडऩे का निर्णय ले लिया है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि अब वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि राकेश वर्मापहले बाराबंकी से चुनाव लड़ते रहे हैं और वह इस सीट से जीते भी हैं।

No comments