देवगौड़ा का छलका दर्द- 6 महीने से मुंह नहीं खोला है लेकिन अब चुप नहीं रहूंगा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में चल रही सियासत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बने हुए आज 6 महीने हो गए हैं, लेकिन मैंने अभी तक अपना मुंह नहीं खोला है, लेकिन मैं अब चुप नहीं रह सकता हूं। उन्होंने कहा कि इन 6 महीनों में सभी प्रकार की चीजें हुई हैं।
मुझे दुख है कि कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज छह महीने पूरे हो गए हैं। इन 6 महीनों में सभी प्रकार की चीजें हुई हैं। क्या यह गठबंधन सरकार चलाने का कोई तरीका है? जहां हर दिन आपको अपने गठबंधन के साथी से अनुरोध करना होगा कि वह कोई अप्राकृतिक टिप्पणी न करें।
Post Comment