Header Ads

ads header

Breaking News

दीपक ने बढ़ाया साहू समाज का मान: नरेंद्र साहू


Live News, Bhopal...
8 जुलाई 2016 की रात करीब तीन बजे कोटरा सुल्तानाबाद स्थित राजीव नगर में नाला उफनने के कारण बाढ़ में कुछ लोग फंस गए थे। दीपक साहू ने जान की परवाह न करते हुए दोस्तों और बड़े भाई के साथ बाढ़ में फंसे 20 लोगों की जान बचाई, लेकिन एक महिला को नाला पार कराते समय दीपक का पैर फिसल गया और वह नाले में बह गया। इससे उनकी मौत हो गई थी। दीपक साहू ने अपने प्राण त्याग कर 21 लोगों को जीवनदान दिया। इस अतुलनीय कार्य के लिए दीपक साहू को मरणोपरांत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति का सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक मुख्यमंत्री द्वारा दीपक साहू के परिजनों को दिया जाएगा। इस पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने कहा कि दीपक साहू ने समाज का मान बढ़ाया है। 
उन्होंने कहा कि ऐसे युवा न केवल समाज के लिए बल्कि, देश के लिए छोटी सी उम्र में प्रेरणा देने का काम कर जाते हैं। यह दु:खद है कि बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने के दौरान दीपक का पैर फिसलने के कारण वह नाले में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। साहू समाज में इस तरह के कई उदाहरण हैं, जो समय-समय पर समाज हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहते हैं। दीपक को दो साल बाद सम्मनित किया जाना भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की मेहनत रंग लाई है। संगठन इस तरह के प्रयास हमेशा करता रहेगा।

No comments