Header Ads

ads header

Breaking News

हिंदी में उतकृष्ट योगदान के लिये सुनीता पटेल का सम्मान


Live News, भोपाल, । वुमन आवाज़ एवं अंतरा शब्दशक्ति प्रकाशन द्वारा आधी आबादी के अभिनन्दन व उनके साहित्य सृजन के रूप में स्थापित उनकी किताबों सहित 66 पुस्तकों का विमोचन हिंदी भवन के महादेवी सभागार में किया गया,जिसमे 55 महिला रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इसी उपलक्ष्य में  कवियत्री कुमारी सुनीता पटेल को हिंदी के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय योगदान तथा व्यवहारिक जीवन में हिंदी के प्रति समर्पण हेतु मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सहायक मुख्य निरीक्षक भोपाल मलय जैन जी, विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय ख्याति एवं सम्मान प्राप्त वरिष्ठ कवयित्री अंजुम रहबर जी, विशिष्ट अतिथि आ. मीनू जैन , अंतरा शब्दशक्ति की संपादक डॉ. प्रीति सुराना जी,मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन अविचल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पटेल द्वारा किया गया।

No comments