Header Ads

ads header

Breaking News

डिप्टी कलेक्टर से बोला दलाल- 1000 दो, भस्म आरती करवा दूंगा


दिनेश मालवी, उज्जैन।
उज्जैन, ईएमएस। आपको भस्म आरती के दर्शन करना है  तो चलिए कालू के पास।  आपकी भस्मारती कालू करवाएगा, लेकिन आज और कल बहुत भीड़ है परसों आप की भस्म आरती हो जाएगी, एक आदमी के 1000 लगेंगे। यह बातें फूल बेचने वाले एक दलाल ने एसडीएम (डिप्टी कलेक्टर) से कही। दलाल की बातें सुनकर डिप्टी कलेक्टर पहले तो हक्के-बक्के रह गए, लेकिन बाद में दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, मामला यह है कि डिप्टी कलेक्टर अनिल बनवरिया महाकाल मंदिर के आसपास के भस्मारती में कालाबाजारी करने वालों को पकडऩे निकले थे।
महाकाल थाना पुलिस ने दलाल को पकड़ लिया है। हालांकि दूसरा आरोपी कालू गायब हो गया। गौरतलब है कि सावन के पवित्र महीने में महाकालेश्वर मन्दिर में भस्म आरती में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। यहां भस्मारती में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाता, ऐसे में दलाल जुगाड़ से आरती में शामिल करा देते हैं। एसडीएम बनवरिया ने बताया कि रविवार सुबह महाकाल मंदिर के पुरोहित विनोद व्यास के लड़के प्रिंतेश व्यास का नाम भी इंदौर से 2 श्रद्धालुओं को गलत तरीके से भस्म आरती में प्रवेश कराने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में प्रिंतेश के खिलाफ भी जांच की जा रही है। महाकालेश्वर मंदिर एसडीएम अनिल बनवारी की ड्यूटी रात 12.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक लगाई गई थी। इस दौरान भस्मारती में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। उज्जैन कलेक्टर मनीष सिंह के आने के बाद से ही भस्मारती के ढर्रे को लेकर सुधार का कार्य चल रहा है। इस दौरान कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो चुकी है।

No comments