Header Ads

ads header

Breaking News

गंभीर डेम का होने लगा पानी कम



उज्जैन। गंभीर बांध में अब प्रतिदिन पानी का लेवल डाउन हो रहा है। इसका कारण कुछ दिनों से बारिश नहीं होना है। वैसे गंभीर बांध में अभी क्षमता से आधा पानी संग्रहित है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गंभीर बांध में 1213 एमसीएफटी पानी संग्रहित हुआ था। इसके बाद शहर को जलप्रदाय प्रतिदिन हो रहा है इस वजह से कभी 9 एमसीएफटी तो किसी दिन 6 एमसीएफटी पानी शहर को प्रदाय किया जा रहा है। 7 दिन पहले गंभीर बांध में 1213 एमसीएफटी पानी था जो कि आज सुबह 1165 एमसीएफटी हो गया है। इस प्रकार 7 दिन के भीतर 48 एमसीएफटी पानी का लेवल डाउन हुआ है।

No comments