पुलिस वायरलेस कॉलोनी के जलेश्वर मंदिर में झूला झूलीं सखियां
Live News. भोपाल । अबके आधुनिक युग में जहां परंपराएं विलुप्त होते जा रही हैं। उनकी जगह पर आधुनिकता का उदगम हुआ है। ऐसे में कुछ लोगों ने आज भी परंपराओं को जीवित रखने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में पुलिस वायरलेस कॉलोनी के जलेश्वर मंदिर में महिलाओं ने सावन के महीने का लुत्फ उठाते हुए सामूहिक रूप से झूला झूलने का आनंद लिया। इसके बाद महिलाओं की टीम ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। परंपराओं को बचाने वाली महिलाओं की टीम का नेतृत्व श्रीमती लीला जाट ने किया। इनके साथ ही रूपा जाट, आरती चौरसिया, मीना चतुर्वेदी, निधि मिश्रा सहित लगभग 40-50 महिलाएं शामिल हुईं।

No comments