जिसका ब्वॉयफ्रेंड पत्रकार हो, वह दुनिया की सबसे खुशनसीब औरत है
![]() |
| journalist lover |
लाइव न्यूज, मुंबई। किसी से सही कहा है रिश्ता बनाना आसान है, लेकिन उसे निभाना सबसे कठिन है। कुछ रिश्ते तो अपने आप बनते हैं, लेकिन इश्क के रिश्ते का रास्ता सबसे अलग होता है। यह रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है, जरा भी कुछ हुआ कि प्यार की रेल पटरी से उतरने में देर नहीं लगती। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के ब्यॉयफ्रेंड सबसे अधिक भरोसेमंद और फायदेमंद साबित होते हैं। किसी का ब्यॉयफे्रंड डॉक्टर होता है, किसी का इंजीनियर तो किसी का मैनेजर, किसी का व्यापारी तो किसी का पुलिस में। ऐसे में ब्यॉयफ्रेंड को मैनेज कर पाना भी कम आसान काम नहीं होता। कौन सा ब्यॉयफ्रेंड लड़कियों के लिए बेहतर साबित होगा, यह समझना भी बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों की राय है कि वहीं अगर किसी लड़की का ब्वॉयफ्रेंड जर्नलिस्ट (पत्रकार) हो तो बात की अलग है। वह लड़की या महिला दुनिया की सबसे खुशनसीब महिला होगी जिसे ब्वॉयफ्रेंड पत्रकार होता है। पत्रकार वॉयफ्रेंडदूसरे ब्वॉयफ्रेंड से ज्यादा खास होते हैं। यह बातें यूं ही नहीं कही जा रही हैं। पत्रकार ब्यॉफ्रेड खास क्यों होते हैं, तो नीचे लिखी बातों को पढि़ए...
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड आपकी समस्याओं को सुलझा देता है
अगर आपकी कॉलेज की समस्या हो, या बाहर की। पत्रकार ब्यॉफ्रेंड आपकी समस्याओं को चुटकियों में हल कर देता है। अगर आप कहीं भी मुश्किल में फंस जाएं। तो पत्रकार आपके पास सबसे पहले पहुंचेगा। अगर वो खुद नहीं पहुंच पाए तो उसके पास आपकी मदद के अन्य तरीके भी हैं। वो किसी न किसी को आपकी मदद के लिए बोल देगा। पत्रकार व्यॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की समस्या हल करने के लिए जिले के कलेक्टर को भी फोन कर सकता है या नेता को भी फोन कर सकता है। और आपकी समस्या का हल हो जाएगा। पत्रकार ब्यॉफ्रेंड के अलावा क्या कोई दूसरा ऐसा करा पाएगा? बिल्कुल नहीं।
फोन पर ही कर देगा समस्या का हल
पत्रकार से इश्क फरमाने का एक और फायदा यह है कि लोग आपके सामने ज्यादा लड़ाई भिड़ाई नहीं करेंगे। आपकी समस्या किसी भी थाने में कोई काम हो, आपके ब्वॉयफे्रंड के एक कॉल से मामले का हल मिल जाएगा। वह एसपी से सीधे बोलकर आपकी सहायता कर देगा।
आपके परिवार के काम भी आता है पत्रकार व्यॉयफ्रेंड
पत्रकार ब्वायफ्रेंड सिर्फ गर्लफ्रेंड ही नहीं, उसके परिजनों का भी उतना ही ख्याल रखता है। अगर गर्लफ्रेंड अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं जाना है और टिकट क्लियर नहीं हो तो पत्रकार ब्वायफ्रेंट से पहले से बोलकर टिकट को वीआईपी कोटा लगाकर कंफर्म करा सकती हैं। बस से भी सफर करना पड़े तो पत्रकार व्यॉफ्रेंड के बोलने पर बस में सबसे ज्यादा सुरक्षित होंगी। ड्राइवर आपको मनचाही जगह पर बस वाला उतारेगा, अगर वहां स्टॉपेज न हो, तब भी बस वहां रुकेगी। क्योंकि पत्रकार कई नियमों को जानता है।
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रंड के प्रति ज्यादा फिक्रमंद होत हैं
लव रिलेशनशिप पर अध्ययन करने वाले विशेषज्ञ कहते हैं कि पत्रकार से डेट करने का अर्थ यह होता है कि वो आपका सबसे अधिक ख्याल रखता है। वह यह पहले से जान लेता है कि आपको क्या खाना पसंद है? कहां घूमना पसंद है और कब घूमना है? एक पत्रकार ब्यॉयफ्रेंड के पास आपकी हर एक जानकारी होती है। वो आपको शहर की सबसे अच्छी जगहों पर खाना खिलाने ले जाएगा, जबकि डॉक्टर, इंजीनियर बेचारों को शहर घूमने की फुरसत ही नहीं होती। वे काम में इतने डूबे होते हैं कि कुछ कर ही नहीं पाते। पत्रकार तो हर कहीं आपको घुमा सकता है।
मंत्री, कलेक्टर, नेता, अभिनेता से आपको मिलवा देगा
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड है तो वह हर जगह बिना रोक टोक के जा सकता है। खास बात यह है कि अगर आपको किसी मंत्री से कोई काम है, तो जहां कोई भी नहीं पहुंच सकता, वहां से आपका ब्वॉयफ्रेंड उस काम को आसानी से काम करा देगा। कोई फिल्मी सितारा आपके शहर में हो, और आपके पास वीआईपी पास भी न हो, तो भी आपका पत्रकार ब्वायफ्रेंड उस सितारे से आपको मिलवा सकता है। आप उसके साथ सेल्फी भी ले पाएंगी।
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड खूब टाइम देगा
पत्रकार को पूरे शहर में घूमना होता है। वह काम के साथ आपको भी घुमा सकता है। आपको कभी भी, किसी भी समय मिलने का मन करे, तो फोन घुमाएं तो पत्रकार आपके सामने हाजिर हो जाएगा। वो अपने हर काम को आपके लिए आगे खिसका सकता है। आप कहीं भी किसी भी मामले में फंस रही हैं, तो हर उपाय उनके पास होता है। क्या गिफ्ट देना है या गिफ्ट पर क्या मैसेज लिखना है, पत्रकार तो इस मामले में सबसे माहिर होता है।
सबसे ज्यादा आपको समझता है
पत्रकार ब्वायफ्रेंड आपकी भावनाओं को बखूबी समझ लेता है। अगर आपका मूड बात करने का नहीं है, आप वीडियो चेट नहीं करना चाहती तो वह आपकी भावनाओं को समझेगा और परेशान नहीं करेगा। अगर आपका मन ढेर सारी बातों का है, तो वो सुनेगा। पत्रकार अगर खूब बोलने वाले होते हैं, लेकिन यह याद रखिएगा जो अच्छे पत्रकार होते हैं वह अच्छे श्रोता भी होते हैं।
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड सबसे भरोसेमंद होते हैं
आप अपने पत्रकार ब्वायफ्रेंड पर आंख मूंदकर विश्वास कर सकती हैं। आप अपनी कोई भी समस्या उसे आसानी से बता सकती हैं, आपका पत्रकार ब्वायफ्रेंड उसे सीके्रट ही रखेगा। वह किसी और को नहीं बताएगा। वो अपने खास दोस्तों से भी आपकी बातें छिपा लेगा।
ब्रेकअप होने पर भी आपको परेशान नहीं करेगा
पत्रकार ब्वायफ्रेंड नियम कायदों के पक्के होते हैं। अगर किसी वजह से आप अपने ब्वायफ्रेंड से रिश्ता तोडऩा चाहती हैं तो वह नाराज नहीं होगा। बल्कि आपको प्यार से विदा करेगा। भविष्य में भी वह आपको कभी भी तंग नहीं करेगा। पत्रकार हमेशा नियम कायदों को जानता है, इसलिए वह आपके साथ निकाली गई सेल्फी को भी डिलीट कर देगा। यानि आप अपने आगे का जीवन आसानी से बढ़ा सकती हैं।
शादी के बाद कोई दिक्कत नहीं
अगर आपके पत्रकार ब्वायफ्रेंड से आपका ब्रेकअप हो गया और आपके घर वाले आपकी शादी कहीं और फिक्स कर देंगे तब भी पत्रकार ब्वायफ्रेंड आपको दिक्कत नहीं करेगा। वह इस रिश्ते को आसानी से स्वीकार कर लेगा और अपने आप आपकी जिंदगी से दूर चले जाएगा। यानि पत्रकार से समझदार कोई दूसरा ब्वायफ्रेंड हो ही नहीं सकता। अगर आप अपने पत्रकार ब्वायफे्रंड से कभी भी बात नहीं करना चाहेंगी तब भी वह आपसे दूर हो जाएगा अगर आप चाहेंगी कि रिश्ता कायम रहे तो पत्रकार ब्वायफ्रेंड आपका अच्छा दोस्त साबित होगा और आपके और आपके पति की जीवन भर मदद करेगा क्योंकि आप तो जानती ही हैं पत्रकार सर्वव्यापी, सर्वसुलभ, सर्व सहायक आदमी होता है।
उपरोक्त बातों को पढ़कर आप समझ गई ही होंगी कि कोई पत्रकार आपका ब्वायफ्रेंड है तो आप दुनिया की सबसे खुशनसीब महिला हैं।

No comments