NITTTR में योग दिवस मनाया
भोपाल। एन.आई.टी.टी.टी.आर भोपाल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ सी. थंगराज संकाय, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं परिसर के निवासियों ने भाग लिया। योग गुरु संजय सक्सेना एवं संध्या सक्सेना ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधि का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि एन.आई.टी.टी.टी.आर परिसर में पिछले एक वर्ष से योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एम.सी.पालीवाल थे।
No comments