Header Ads

ads header

Breaking News

विक्रम विश्वविद्यालय में डिग्री से महरूम रहेंगे दर्जनों छात्र



  • छात्रों को सूचना नहीं दी, नहीं हुए रजिस्ट्रेशन
  • दीक्षांत सामारोह में महामहिम राज्यपाल से मिलने थे मैडल


भोपाल, लाइव न्यूज। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 29 जून को दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है जिसमें पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक विषयों में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मैडल व डिग्री प्रदान की जायेगी। 30 मई को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित की जिसकी खबर 31 मई के अखबारों में प्रकाशित हुई। उन्होंने घोषणा में कहा कि इस बार के दीक्षांत समारोह में विश्व विद्यालय की अध्ययनशालाओ में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भी मैडल मिलेगा। यह पहली बार होने जा रहा है जब अध्ययनशालाओ के टॉपर्स को भी मैडल दिए जाएंगे। मैं वर्ष 2015 की बीए ऑनर्स बेंच का टॉपर रहा हूँ। अख़बार में समाचार पड़ मैंने सभी जिम्मेदार लोगो से सम्पर्क किया किन्तु इसकी जानकारी न तो मेरी अध्ययनशाला (राजनीति विज्ञान) को थी, न ही विश्वविद्यालय ने मेरा नाम डिपार्टमेंट को भेजा और न ही इस विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग के एचओडी को कोई जानकारी थी। चूँकि इस दीक्षांत समारोह में पहली बार डिपार्टमेंट के टॉपर्स को मैडल दिया जाना है तो कम से कम सुचना प्रदान करने इतना कार्य तो यूनिवर्सिटी को करना था! जो कि नही किया गया।
कुलपति जी मीडिया के सामने 30 मई को यह कहते है किंतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली अधिसूचना के मुताबिक लिंक 2 मई को ही बन्द कर दी गयी। किन्तु इसके बाद भी गुपचुप तरीके से पंजीयन का कार्य हुआ है। क्या यह गलत नही है? जब विश्वविद्यालय हमें मैडल दे रहा है तो हमें सूचित करने की, पंजीयन की व्यवस्था क्यों नही की गयी? शिकायतकर्ता सौरभ जैन ने बताया कि  अब यूनिवर्सिटी लिंक ओपन करने से मना कर रही है किंतु दबाब डालने वाले रसूखदार लोगो के लिए पंजीयन चोरी छुपे किया गया है। योग्य होने के बाद भी हम मंच पर मैडल लेने से वंचित हो गए है। ऐसे अनेक लोग है जो विश्वविद्यालय की गैर जिम्मेदारी का खामियाजा भुगत रहे है। अब हमें बाद में मैडल दे भी दिया गया तो वह मैडल वो सुख प्रदान नही कर पायेगा जो मंच में सभी के बीच लेने पर होगा। एक अडिय़ल तानाशाह की तानाशाही का परिणाम सब भुगतने को मजबूर है।

No comments