Header Ads

ads header

Breaking News

JNKVV में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 हुई



  • जून में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की सेवाएं यथावत् रहेंगी
  • कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष की लहर



जबलपुर, 29 जून। मध्यप्रदेष राजपत्र एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेष शासन के आदेष के परिपालन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत् गैर-षैक्षणिक अधिकारियों कर्मचारियों की अधिवार्षिकी आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। यह आदेष 31 मार्च 2018 से प्रभावषील होगा। कुलपति
डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन के निर्देषन में कुलसचिव श्री अषोक कुमार इंगले ने तदाषय का आदेष जारी करते हुए बताया कि दिनांक 31 मार्च 2018 को नियमित अधिवार्षिकी (सेवानिवृत्ति) आयु पूर्ण करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्त दिनांक से पुनः सेवा में उपस्थित होने तक की अवधि हेतु अर्जित अवकाष का आवेदन (स्वीकृति हेतु) प्रस्तुत करना होगा तथा उनकी सेवाएं निरन्तर मानी जावेंगी। जो गैर-षैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी, माह जून 2018 एवं आगामी माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनकी सेवाएं उक्त आदेष के अनुसार यथावत् रहेंगी तथा उनके वेतन एवं भत्ते नियमानुसार उसी बजट शीर्ष से आहरित किये जावेंगे। इस आदेष से जहां विष्वविद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई वहीं कर्मचारी संगठनों ने विवि प्रषासन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

No comments