Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय की डॉ प्रमिला की चित्रकला प्रदर्शनी का फ्रांस में उद्घाटन



Live News, चित्रकूट, ३० जून । फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार की शाम ६ बजे महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की व्यावसायिक कला विभाग की  विभागाध्यक्ष डॉ प्रमिला सिंह की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन  किया गया। इस अवसर पर राजधानी पेरिस के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉक्टर सिंह ने अपने उद्वोधन के दौरान कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि मुझे भारत से प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि हमारे कुलपति प्रोफेसर नरेश चन्द्र गौतम विश्वविद्यालय के प्राध्यापको  की योग्यता और क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहते है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन के प्रथम प्रयास में ही ए ग्रेड का दर्जा मिलना कुलपति प्रो गौतम के सकारात्मक उर्जा का प्रमाण है।  जन संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने दूरभाष पर प्राप्त सूचना के लिए बधाई दी है ।


No comments